भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ में इस बार वोटर लिस्ट की बड़ी तैयारी चल रही है और एसआईआर यानी विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया पूरे जोर पर है। देश के 12 राज्यों में यह काम जारी है और हर दिन चुनाव आयोग खुद इसकी मॉनिटरिंग कर रहा है।
चुनाव आयोग द्वारा जारी ताजा रैंकिंग में छत्तीसगढ़ 10वें नंबर पर है। वहीं लक्षद्वीप इस बार सबसे बेहतर परफॉर्मेंस दिखाते हुए पहले स्थान पर पहुंच गया है। आयोग की ओर से 25 नवंबर को जारी नोटिफिकेशन में स्पष्ट किया गया कि 12 राज्यों में चल रही एसआईआर की डिजिटाइज्ड रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ 10वें स्थान पर है।
राज्य में कुल 2 करोड़ 10 लाख 68 हजार 201 मुद्रित गणना फॉर्म उपलब्ध थे, जिनमें से 99.23% फॉर्म का वितरण किया जा चुका है। इनमें से 1 करोड़ 22 लाख 88 हजार 158, यानी 57.88% फॉर्म का डिजिटाइजेशन भी पूरा कर लिया गया है। यह आंकड़ा जिले-जिले में बीएलओ के कार्य से जुड़ा हुआ है।
वहीं देशभर की बात करें तो 12 राज्यों में कुल 50 करोड़ 97 लाख 84 हजार 423 मतदाताओं में से 50 करोड़ 54 लाख 82 हजार 771 वोटर्स तक फॉर्म पहुंच चुके हैं। इनमें से 28 करोड़ 71 लाख 68 हजार 921 गणना पत्रकों का डिजिटाइजेशन किया जा चुका है, जो कुल का 56.34 प्रतिशत है। सभी 12 राज्यों में वितरण की औसत दर 99.16% दर्ज की गई है।
एसआईआर में जो गणना पत्रक बांटे जा रहे हैं, वही वोटर लिस्ट का आधार बनने वाले हैं। बीएलओ घर-घर जाकर इन्हें दे रहे हैं और तय फॉर्मेट में मतदाताओं का वेरिफिकेशन करा रहे हैं। 2003 की एसआईआर लिस्ट के आधार पर मौजूदा मतदाताओं के माता-पिता, रिश्तेदारों की सूची देखकर यह जांच की जा रही है कि कौन कहां शिफ्ट हुआ, कौन अब इस दुनिया में नहीं रहा और किन नामों को अपडेट करने की जरूरत है।
इसी वेरिफिकेशन से फाइनल मतदाता सूची तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




