दिल्ली ब्लास्ट में बड़ा खुलासा! i20 कार मालिक आमिर गिरफ्तार, सुसाइड बॉम्बर न मिलने पर डॉक्टर उमर बना खुद ही सुसाइड बॉम्बर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली में हुए ब्लास्ट की गूंज अब और तेज होती जा रही है। सुभाष मार्ग सिग्नल पर 10 नवंबर को हुए इस धमाके में 13 लोगों की जान चली गई थी और शहर का दिल दहल गया था। अब जांच में बड़ा मोड़ आया है और NIA ने इस साजिश की एक अहम कड़ी को पकड़ लिया है।

NIA ने रविवार को आतंकी उमर के साथी आमिर राशिद अली को दिल्ली से गिरफ्तार किया। वही आमिर, जिसकी i20 कार धमाके में इस्तेमाल हुई थी और जो उसके नाम पर रजिस्टर्ड भी थी। आमिर जम्मू-कश्मीर के पंपोर के संबूरा का रहने वाला बताया गया है।

Delhi Blast Investigation – NIA arrests i20 car owner Aamir linked with Dr Umar

इधर, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने भी आतंकी डॉ. उमर नबी से जुड़े कई लोगों को हिरासत में लिया। जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ—यह पूरा मॉड्यूल पिछले साल से एक सुसाइड बॉम्बर की तलाश में था, और इसकी जिम्मेदारी खुद डॉक्टर उमर पर थी।

काजीगुंड के जसीर उर्फ दानिश ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसकी इस मॉड्यूल से पहली मुलाकात अक्टूबर 2023 में कुलगाम की एक मस्जिद में हुई। बाद में उसे फरीदाबाद की अल-फलाह यूनिवर्सिटी के पास किराए के एक कमरे में रखा गया।

जसीर को ओवरग्राउंड वर्कर बनाने की तैयारी थी, लेकिन डॉक्टर उमर लगातार उसे सुसाइड बॉम्बर बनने के लिए मनाता रहा। हालांकि जसीर ने आर्थिक तंगी और इस्लाम में आत्महत्या हराम होने की बात कहकर साफ मना कर दिया। इससे पूरी योजना अटक गई।

आखिरकार, सुसाइड बॉम्बर न मिलने पर डॉक्टर उमर ने खुद ही आत्मघाती हमलावर की भूमिका निभाई और इस ब्लास्ट को अंजाम दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी साजिश शहर की शांति को हिला देने वाली है।

वहीं हादसे में घायल 20 से ज्यादा लोग अभी भी अस्पताल में इलाजरत हैं, जिनमें से 3 की हालत गंभीर बनी हुई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J