भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : धमतरी में एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने पूरे इलाके को हिलाकर रख दिया। जाने-माने पैथोलोजिस्ट डॉ. दिलीप राठौर के घर अचानक कुछ संदिग्ध लोग घुस गए और खुद को आयकर विभाग के अधिकारी बताकर घर से जेवर और नकदी निकलवा लिए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि दो गाड़ियां काफी देर तक घर के बाहर खड़ी थीं, जिससे माहौल और भी संदिग्ध लग रहा था।
डॉ. राठौर को जब इन लोगों की हरकतों पर शक हुआ, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। जैसे ही मामला गंभीर होता दिखा, संदिग्ध बिना किसी बहस के चुपचाप वहां से निकल गए। सूचना मिलते ही धमतरी एएसपी और सीएसपी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की।
फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि पता लगाया जा सके कि घर में घुसने वाले लोग असली थे या फर्जी। शहर में ऐसी घटना पहली बार देखने को मिली है, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है।
गरियाबंद में भी बड़ी कार्रवाई
इधर, गरियाबंद पुलिस ने हाल ही में 22 नग बहुमूल्य हीरा जैसे खनिज पदार्थ के साथ दो तस्करों को पकड़ा था।सूचना मिली थी कि देवभोग के शरदापुर आईटीआई कॉलेज के पास दो संदिग्ध चमकीले पत्थर लेकर ग्राहक तलाश रहे हैं। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




