विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस प्रक्रिया में बड़ा बदलाव! अब ई-ट्रैक पर होगा टेस्ट, एआई कैमरों से पूरी निगरानी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर में ड्राइविंग लाइसेंस सिस्टम में बड़ा बदलाव, अब टेस्ट होगा हाई-टेक

छत्तीसगढ़ में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने की पुरानी प्रक्रिया अब इतिहास बनने वाली है। रायपुर के बीरगांव स्थित ड्राइविंग संस्थान को अत्याधुनिक तकनीक से अपग्रेड करने की शुरुआत हो गई है। स्थानीय लोगों में भी इस बदलाव को लेकर चर्चा तेज है।

परिवहन विभाग ने ई-ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक यानी ई-ट्रैक निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह नया ट्रैक पूरी तरह स्मार्ट तकनीक से लैस होगा, जिसमें टेस्ट देने वाले हर दावेदार की गतिविधि एआई कैमरों और सेंसर तकनीक से स्वतः रिकॉर्ड होगी।

                              छत्तीसगढ़ ई-ट्रैक ड्राइविंग टेस्ट सिस्टम – एआई कैमरा मॉनिटरिंग वाला आधुनिक ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट ट्रैक

नए ई-ट्रैक पर सड़क पर वाहन नियंत्रण, लेन अनुशासन, गति नियंत्रण और सिग्नल पालन जैसे सभी मानक सेंसर अपने आप कैप्चर करेंगे। रायपुर के साथ दुर्ग, बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, जगदलपुर, अंबिकापुर, रायगढ़ और कोरबा में भी यही ई-ट्रैक विकसित किए जाएंगे। कुछ महीनों बाद छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल हो जाएगा, जहां ड्राइविंग टेस्ट पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी तरीके से लिया जाएगा।

परिवहन विभाग का मानना है कि इससे सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी, क्योंकि अब टेस्ट में वही पास होगा जो वास्तव में प्रशिक्षित और योग्य होगा। एल-शेप, एच-शेप, ब्रेक टेस्ट, स्लोप जैसे सभी जरूरी परीक्षण अब सेंसरों द्वारा रिकॉर्ड किए जाएंगे।

लाइसेंस बनवाने वाले अब ऑनलाइन आवेदन कर अपॉइंटमेंट बुक कर सकेंगे। तय तारीख पर ई-ट्रैक पर टेस्ट देना होगा। सेंसरों द्वारा दर्ज डेटा सीधे पोर्टल पर अपलोड होगा और योग्य आवेदकों को डिजिटल फीडबैक के साथ लाइसेंस जारी किया जाएगा।

अभी तक अधिकारी की उपस्थिति में टेस्ट होता था, जिससे कई बार पक्षपात और भ्रष्टाचार की शिकायतें सामने आती थीं। लेकिन नई व्यवस्था में टेस्ट से लेकर अंतिम रिजल्ट तक किसी भी चरण में मानव हस्तक्षेप नहीं रहेगा। इसी वजह से पूरी प्रक्रिया अब पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष हो जाएगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J