दुर्ग मजदूर हत्याकांड में बड़ा खुलासा : काम के विवाद पर यूपी के 5 आरोपियों ने पीट-पीटकर ली थी जान..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करने वाले बिहार के मजदूर की बेरहमी से हत्या कर दी गई। काम के विवाद को लेकर फैक्ट्री के ही यूपी के मजदूरों ने उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह मामला उतई थाना क्षेत्र के डुमरडीह स्थित पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री का है। जानकारी के अनुसार, मृतक राहुल कुमार (24 वर्ष) बिहार के गया जिले का रहने वाला था और पिछले एक साल से इस फैक्ट्री में मजदूरी कर रहा था।

                                       "दुर्ग में पाण्डेय प्लाईवुड फैक्ट्री में बिहार के मजदूर की हत्या – यूपी के मजदूरों ने काम के विवाद में पीट-पीटकर मारा"

फैक्ट्री का काम खत्म होने के बाद मालिक ने ठेकेदार सोनू कुमार को ₹93,000 का भुगतान किया और मजदूरों को विदा कर दिया। सोनू अपने भाई सिंटू और बाकी मजदूरों के साथ लौट गया, लेकिन राहुल वहीं रुक गया ताकि अगले दिन बस से बोकारो जा सके।

इसी दौरान रात में साइट इंचार्ज अटल पाण्डेय और राहुल के बीच पुराना विवाद फिर भड़क गया। पुलिस के अनुसार, अटल पाण्डेय अपने साथियों अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, अमरनाथ प्रजापति, राहुल सिंह और अक्षय यादव के साथ मिलकर राहुल पर टूट पड़ा।

उन्होंने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से बेरहमी से हमला किया, जिससे राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई

काम के विवाद से बढ़ी दुश्मनी

जांच में पता चला है कि फैक्ट्री में पहले भी अटल पाण्डेय और राहुल के बीच काम को लेकर कई बार बहस हुई थी। राहुल अक्सर साइट इंचार्ज की बात नहीं मानता था, जिससे दोनों के बीच तनाव रहता था। इसी रंजिश में अटल और उसके साथियों ने उसे धमकाकर मौत के घाट उतार दिया।

बस स्टैंड के पास मिली लाश

अगली सुबह जब श्रमिकों ने डुमरडीह बस स्टैंड के पास शव देखा तो इलाके में सनसनी फैल गई। शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

पुलिस को सूचना देने वाले प्रह्लाद यादव ने बताया कि मृतक राहुल की फैक्ट्री स्टाफ से पुरानी अनबन थी और अक्सर झगड़े की नौबत आ जाती थी। प्रारंभिक जांच में स्पष्ट हुआ कि पुरानी रंजिश में ही राहुल की हत्या की गई है।

सभी आरोपी यूपी के निवासी

पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल पांचों आरोपी उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं —
• अटल पाण्डेय उर्फ प्रदीप पाण्डेय
• अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार
• अमरनाथ प्रजापति
• राहुल सिंह
• अक्षय कुमार

हथियार और सामान जब्त

पुलिस ने इस वारदात में इस्तेमाल लाठी-डंडे, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और कपड़े जब्त कर लिए हैं। आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J