भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के सूर्य नगर में रविवार सुबह एक घर में चर्च बनाकर प्रार्थना सभा चलाने को लेकर बड़ा हंगामा खड़ा हो गया। बजरंग दल और साहू समाज के लोग महिला पर धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए उसके घर के बाहर नारेबाजी करने लगे।
थोड़ी ही देर में भीम आर्मी के लोग भी वहां पहुँच गए, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। मामले की सूचना पाकर सीएसपी भिलाई नगर सत्यप्रकाश तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और भारी पुलिस बल तैनात किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर स्थिति को शांत कराया। यह घटना नेवई थाना क्षेत्र की है।
हिंदू संगठनों का दावा है कि मनोज कुमार साहू के घर में रविवार सुबह 30-40 लोग प्रार्थना कर रहे थे। घर के बाहर मनोज साहू का नाम लिखा बोर्ड भी लगा है। उनका कहना है कि साहू दंपती पहले हिंदू थे और घर के सामने मंदिर भी बनवाया था, लेकिन कुछ साल पहले उन्होंने ईसाई धर्म अपना लिया। अब पड़ोसियों को धर्म परिवर्तन के लिए कहा जा रहा है।
बजरंग दल की जिला संयोजक ज्योति शर्मा ने कहा कि साहू समाज की महिला कई सालों से धर्मांतरण कर रही है। पहले भी इसकी जानकारी मिली थी, लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी। मोहल्ले वाले और साहू समाज के लोग इसके विरोध में सामने आए। उनका कहना है कि पहले महिला मंदिर में आस्था रखती थी, पर अब वह धर्मांतरण के लिए पड़ोसियों को प्रभावित कर रही है।
साहू समाज के पदाधिकारी डॉ. कामता साहू ने बताया कि पिछले चार सालों से यहां धर्मांतरण हो रहा है। अन्य जिलों से लोग प्रार्थना के लिए आते हैं। उनका कहना है कि मोहल्ले की कई महिलाये भी प्रार्थना सभा में आने लगी है और प्रार्थना के बाद शाम को घर पर दीए भी नहीं जलाए जाते। यह काम विदेशों से भी फंडिंग से चल रहा है।
वहीं, ईसाई समाज ने बताया कि पुलिस को पहले ही सूचना दी गई थी। यहां कोई जबरन धर्म परिवर्तन नहीं हो रहा। कुछ लोग स्वेच्छा से ईसाई धर्म अपना रहे हैं।
पुलिस ने घर में मौजूद सभी लोगों के बयान दर्ज किए। हिंदूवादी संगठन ने कहा कि बीएसपी के मकान में चर्च बनाकर धर्मांतरण हो रहा है, इसलिए तुरंत बुलडोजर चलाना चाहिए। फिलहाल एसडीएम और बीएसपी प्रबंधन मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान लिए गए हैं और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




