भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में साइबर ठगी का एक बड़ा नेटवर्क पकड़ा गया है। म्यूल बैंक खातों के जरिए फ्रॉड की रकम घूमाने वाले 16 आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। लोकल स्तर पर यह बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है, क्योंकि ठगी की रकम सीधे-दरवाजे से गुजरती हुई यहां तक पहुंची थी।
मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। भारत सरकार के गृह मंत्रालय के भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के समन्वय पोर्टल से मिले अलर्ट में बताया गया कि कर्नाटक बैंक, मोहन नगर शाखा के 22 बैंक खातों में करीब 11 लाख रुपए साइबर ठगी के रूप में जमा किए गए हैं।
जांच में सामने आया कि यह पूरी रकम विभिन्न ऑनलाइन साइबर अपराधों से पीड़ित लोगों से ठगी गई थी और इन्हीं खातों में ट्रांसफर की गई। खाताधारकों और परिचालकों ने इस पैसों का उपयोग निकासी, खर्च और रकम को आगे बढ़ाने के लिए किया था।
समन्वय पोर्टल से मिले डेटा के आधार पर पुलिस टीम ने इन खातों को ट्रेस किया और खाताधारकों की पहचान शुरू की।
अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर कार्रवाई
मामला स्पष्ट होते ही मोहन नगर थाने में अपराध दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने कई ठिकानों पर दबिश देकर कुल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।
मोहन नगर थाना प्रभारी के निर्देशन में बनी विशेष टीम ने तकनीकी विश्लेषण, बैंक ट्रांजैक्शन हिस्ट्री, मोबाइल नंबरों और साइबर सेल की मदद से पूरे गैंग की कड़ियां जोड़ीं। पुलिस के अनुसार कई आरोपी कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को उपलब्ध कराते थे। इन्हें ही म्यूल अकाउंट कहा जाता है, जिनके जरिए ठगी की रकम देशभर में घुमाई जाती है।
गिरफ्तार आरोपियों की सूची
-
कलविंदर सिंह (44), बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग
-
चौहान जीवन (32), हाउसिंग बोर्ड, कोहका
-
निधि बघेल (22), सारथी मोहल्ला, दुर्ग
-
लालकृष्ण साहू (23), आजाद चौक, रामनगर
-
राहुल यादव (30), राजीव नगर, सुपेला
-
पंकज चौबे (31), सेक्टर 01, भिलाई
-
अंकुर सोनी (20), जोन 01, खुर्सीपार
-
पायल सोनी (22), जोन 01, खुर्सीपार
-
राज सिंह (27), सेक्टर 11, खुर्सीपार
-
राहुल कुमार जयसेल (36), बापू नगर, खुर्सीपार
-
उज्ज्वल सिंह (26), सेक्टर 11, जोन 01
-
पंकज टंडन (21), कुंदरा पारा, पद्मनाभपुर
-
हेमंत दलाई (20), केम्प 01, शांति पारा
-
रामअवतार यदु (26), कंडरापारा, दुर्ग
-
मुकुंद सेन (58), स्टेशन मरोदा, नेवई
-
राम दुबे (22), कंडरापारा, दुर्ग
कलविंदर सिंह (44), बाबादीप सिंह नगर, वैशाली नगर दुर्ग
चौहान जीवन (32), हाउसिंग बोर्ड, कोहका
निधि बघेल (22), सारथी मोहल्ला, दुर्ग
लालकृष्ण साहू (23), आजाद चौक, रामनगर
राहुल यादव (30), राजीव नगर, सुपेला
पंकज चौबे (31), सेक्टर 01, भिलाई
अंकुर सोनी (20), जोन 01, खुर्सीपार
पायल सोनी (22), जोन 01, खुर्सीपार
राज सिंह (27), सेक्टर 11, खुर्सीपार
राहुल कुमार जयसेल (36), बापू नगर, खुर्सीपार
उज्ज्वल सिंह (26), सेक्टर 11, जोन 01
पंकज टंडन (21), कुंदरा पारा, पद्मनाभपुर
हेमंत दलाई (20), केम्प 01, शांति पारा
रामअवतार यदु (26), कंडरापारा, दुर्ग
मुकुंद सेन (58), स्टेशन मरोदा, नेवई
राम दुबे (22), कंडरापारा, दुर्ग
साइबर ठगी आज घर-घर की चिंता बन चुकी है। दुर्ग पुलिस की यह कार्रवाई सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




