दुर्ग : 30 साइकिल चोरी कर मंदिर के सामने छिपा रखी थीं! भिलाई का साइकिल चोर गिरोह पकड़ा गया..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में बड़ी कार्रवाई: 30 चोरी की साइकिलों के साथ दो शातिर पकड़ाए

दुर्ग जिले में पिछले कुछ दिनों से बढ़ रही साइकिल चोरी की वारदातों का आखिरकार पर्दाफाश हो गया। नेवई थाना पुलिस ने दो ऐसे चोरों को पकड़ा है जो कई इलाकों में घूम-घूमकर साइकिलें उड़ा देते थे। स्थानीय लोगों में इस खुलासे के बाद राहत की भावना नजर आई, क्योंकि इन चोरी की घटनाओं को लेकर अब तक लोग परेशान थे।

पुलिस ने भिलाई के अजय विश्वकर्मा उर्फ जय (22), निवासी हाउसिंग बोर्ड छावनी, और डोमन यादव (19), निवासी श्रमिक नगर, थाना जामुल को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों ने नेवई और आसपास के क्षेत्रों से साइकिल चोरी की वारदातें कबूल कर लीं। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।          

                 

मैत्री गार्डन के सामने से हुई थी ताजा चोरी

पूरी कहानी की शुरुआत मिनी माता पारा, नेवई निवासी नीरज आडिल की शिकायत से हुई। उन्होंने बताया कि 14 नवंबर 2025 को मजदूरी से लौटते समय दोपहर 2 बजे उन्होंने अपनी फिरोजी रंग की टॉरनेटो साइकिल (फ्रेम नंबर Y23J 9096, कीमत लगभग 4000 रुपए) मैत्री गार्डन के सामने खड़ी की थी।
करीब 2:30 बजे वापस आने पर साइकिल वहां मौजूद नहीं थी। इस पर 16 नवंबर को थाना नेवई में मामला दर्ज किया गया।

मुखबिर की सूचना पर दबोचे गए दोनों आरोपी

जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से पता चला कि दो युवक लगातार साइकिल चोरी कर रहे हैं। इस सूचना के आधार पर नेवई थाना टीम और ACCU यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई कर मैत्री बाग गार्डन क्षेत्र से अजय और डोमन को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में दोनों ने कई जगहों से चोरी की बात स्वीकार की।

मंदिर के सामने डंपिंग यार्ड में छिपाकर रखी थीं 30 साइकिलें

आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस बैकुंठधाम मंदिर मार्ग पहुंची, जहां कचरा डंपिंग यार्ड के पास छापेमारी की गई। यहां से कुल 30 साइकिलें बरामद की गईं।

इनमें से 16 साइकिलें अजय के कब्जे से और 14 डोमन यादव के कब्जे से मिलीं। बरामद साइकिलों की कुल कीमत करीब 1 लाख 9 हजार रुपए आंकी गई है।दुर्ग के कई इलाकों में लोग बताते रहे हैं कि साइकिलें अचानक गायब हो जाती थीं। अब इन बरामदियों से कई परिवारों को अपनी साइकिल वापस मिलने की उम्मीद जगी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J