भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में रविवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया जब मुरमुंदा इलाके की एक फोम मैन्युफैक्चरिंग फैक्ट्री अचानक आग की चपेट में आ गई। आग की ऊंची-ऊंची लपटें दूर से दिखाई दे रही थीं, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोगों के मुताबिक, कई मिनट तक लगातार धमाकों जैसी आवाजें सुनाई दे रही थीं।
3 घंटे की जद्दोजहद, तब जाकर काबू
घटना की जानकारी मिलते ही कुम्हारी थाना पुलिस और 6 दमकल गाड़ियाँ मौके पर पहुंच गईं। लोगों की भीड़ बढ़ती देख पुलिस ने सभी को दूर रहने की अपील की। वहीं फैक्ट्री मालिक व कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेते रहे।
दमकल कर्मियों ने लगातार पानी और फोम की बौछार शुरू कीं। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
पूरा सामान जलकर राख, कारण अब भी रहस्य
जब तक लपटें शांत हुईं, तब तक फैक्ट्री के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो चुका था। आग कैसे लगी, इसका अब तक कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
स्थानीय लोग मान रहे हैं कि फैक्ट्री में मौजूद ज्वलनशील सामग्री की वजह से आग तेजी से फैली होगी।
शॉर्ट-सर्किट की आशंका, जांच जारी
अधिकारियों ने शॉर्ट-सर्किट सहित अन्य संभावित कारणों की भी जांच शुरू कर दी है। राहत की बात यह रही कि किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली।
दमकल विभाग का कहना है कि नुकसान का अनुमान बाद में लगाया जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




