दुर्ग में बड़ी जुआ रेड: रात 12 बजे छापा, 39 जुआरी गिरफ्तार—9 लाख 25 हजार कैश जब्त..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में मंगलवार देर रात पुलिस की कार्रवाई ने इलाके में हलचल मचा दी। लंबे समय से चल रहे जुआ के फड़ पर आधी रात जैसे ही छापा पड़ा, 39 जुआरी रंगे हाथ दबोच लिए गए। मौके से भारी रकम मिलना स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।

                             “Durg Gambling Raid Image – 39 Juari Arrested with 9 Lakh Cash”

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल के निर्देश पर यह रेड की गई। इस कार्रवाई का नेतृत्व CRIME उप पुलिस अधीक्षक अलेक्जेंडर किरो कर रहे थे। रात लगभग 12 बजे पुलिस टीम ने गया नगर क्षेत्र में छापेमारी की।

जुआ फड़ कई दिनों से लगातार भागवत नामक व्यक्ति के घर में चल रहा था। शिकायतें लगातार मिल रही थीं कि देर रात यहां तेज गतिविधि होती है। इसी आधार पर पुलिस ने रणनीति बनाकर कार्रवाई की।

छापे के दौरान पुलिस ने 39 लोगों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया और मौके से 09 लाख 25 हजार रुपए कैश जब्त कर लिया। कार्रवाई में क्राइम डीएसपी और रक्षित केंद्र की टीम शामिल रही।

अधिकारियों ने साफ कहा है कि क्षेत्र में जुए के खिलाफ अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा, ताकि रात में होने वाली अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह रोक लग सके।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J