भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे दंपत्ति की खुशियां एक पल में मातम में बदल गईं। तेज रफ्तार हाईवा ने बाइक को टक्कर मारी और पीछे बैठी महिला की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसा 25 नवंबर की सुबह 11 बजे उतई-पउवारा रोड के बोरीगारका मोड़ के पास हुआ। राजनांदगांव की रहने वाली 58 वर्षीय गिरजा बाई देवांगन अपने पति भागवत प्रसाद देवांगन के साथ शादी में शामिल होने के लिए निकल रही थीं।
टक्कर लगते ही उनकी बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई। गिरजा बाई पीछे बैठी थीं, जिससे वह सीधा हाईवा के पिछले पहिए की चपेट में आ गईं। सिर पर गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पति को कोई चोट नहीं आई, हालांकि मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
मृतिका के पति ने पुलिस को बताया कि वे अपनी बाइक (CG04CQ9163) से साहू पैलेस, बोरीडीह में आयोजित समृद्धि के विवाह समारोह में जा रहे थे। तभी पीछे से आए हाईवा (CG07BH4196) ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
हाइवा ड्राइवर पर केस दर्ज
हादसे के बाद राहगीरों ने गिरजा बाई को जिला अस्पताल दुर्ग पहुंचाया। वहां वार्ड बॉय कृष्ण कुमार मारकंडे ने पुलिस को सूचना दी।
उतई थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 115/2025 धारा 194 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की। शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम कराया गया और जीरो नंबर मर्ग इंटीमेशन कोतवाली दुर्ग में दर्ज किया गया।
गिरजा बाई राजनांदगांव के तुलसीपुर, संगम चौक की निवासी थीं। पुलिस ने हाईवा चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




