दुर्ग में मिर्ची पाउडर डालकर जेवर लूट: 6 सदस्य गैंग गिरफ्तार, 9 महीने बाद खुला बड़ा राज..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में मिर्ची पाउडर आंख में झोंककर की गई लूट की सनसनीखेज घटना आखिरकार 9 महीने बाद सुलझ गई है। पुलिस ने इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर पूरे गैंग का खुलासा कर दिया। यह वही वारदात है जिसने फरवरी में ग्रामीण इलाकों में भारी दहशत पैदा कर दी थी।

घटना 22 फरवरी की है, जब ग्राम टेकापार में तीन अज्ञात युवकों ने अचानक राह चलते राहुल सोनी पर हमला कर दिया। उन्होंने उसकी आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया और उसके बैग से करीब 96 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर लूटकर फरार हो गए। मामला बोरी थाना क्षेत्र का था, और पुलिस तब से लगातार पतासाजी में जुटी हुई थी।

पीड़ित महेंद्र सोनी ने बताया कि वह अपने भतीजे राहुल के साथ ग्राम रुहा में फेरी लगाने गया था। वापस लौटते समय शाम करीब सात बजे टेकापार-खिलौरा के कच्चे रास्ते पर बरगद के पेड़ के पास ही तीन नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों के मुताबिक उस दिन इलाके में काफी अंधेरा था और रास्ता सुनसान रहता है।

पुलिस ने घटना के बाद तुरंत जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से कई सुराग मिले। जानकारी मिली कि लूटे गए जेवर परपोड़ी इलाके में कुछ लोगों को बेचे गए हैं। इसी आधार पर पुलिस ने कपिल साहू और आकाश श्रवण को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों टूट गए और उन्होंने तीसरे साथी गणेश धनकर उर्फ चिंटू का नाम बताया, जो नागपुर का रहने वाला है।

तीनों ने स्वीकार किया कि लूट के गहनों को आपस में बांटा गया और पकड़े जाने के डर से ज्यादा हिस्सा गणेश लेकर नागपुर भाग गया। पुलिस टीम तुरंत नागपुर रवाना हुई और वहां गणेश को धरदबोचा। पूछताछ में उसने बताया कि जेवर नागपुर के सोना व्यापारी राजा साहू को बेचने की तैयारी में था। पुलिस ने राजा साहू को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच आगे बढ़ी तो दो और नाम सामने आए—रोहित यादव और रामजी लोधी—जिन्होंने गहनों को छिपाने और खरीद-फरोख्त में मदद की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों से करीब एक लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर, एक बाइक और चाकू बरामद किए हैं।

छहों आरोपियों—आकाश श्रवण (23), कपिल साहू (28), गणेश धनकर उर्फ चिंटू (21), राजा साहू (24), रोहित यादव (38) और रामजी लोधी (55)—को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि लूट में शामिल अन्य लोगों और बचे हुए सामान की तलाश अभी भी जारी है।

लोकल लोगों में पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर राहत है, क्योंकि इस वारदात के बाद गांव के कच्चे रास्तों पर डर का माहौल बन गया था।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J