भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है।
सिर्फ ₹2000 के लेन-देन को लेकर तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। यह वारदात अंडा थाना क्षेत्र की है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है।
घटना 11 नवंबर की है। मृतक का नाम ओंकारेश्वर सिंह (25) बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, ओंकारेश्वर ने कुछ दिन पहले अजीत ढीमर नाम के युवक से ₹2000 उधार लिए थे
वहां पहुंचते ही तीनों के बीच तीखी बहस और हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर तीनों आरोपियों ने मिलकर ओंकारेश्वर को लात-घूंसों और डंडों से बेरहमी से पीटा।पिटाई के दौरान उसे गंभीर अंदरूनी चोटें आईं, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई।
स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल ओंकारेश्वर को जिला अस्पताल, दुर्ग पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही अंडा पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया और पुलिस ने मौके से ही तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
प्रारंभिक जांच में पुलिस को पता चला है कि विवाद पूरी तरह पैसों के लेन-देन और आपसी रंजिश से जुड़ा था। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला दर्ज कर लिया है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




