दुर्ग में सोशल मीडिया डॉन पर पुलिस का शिकंजा! 4 दिन में 14 पर एक्शन, हथियार दिखाकर रील बनाने वालों की शामत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले में सोशल मीडिया पर डॉन बनने वाले बदमाशों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हथियारों के साथ रील बनाकर पोस्ट करने वालों पर अब पुलिस सख्त हो गई है। पिछले चार दिनों में पुलिस ने 100 से ज्यादा अकाउंट्स की जांच की और 14 लोगों पर कार्रवाई की है।

वहीं, 20 से अधिक नाबालिगों और युवकों को पुलिस ने थाने बुलाकर समझाइश दी और छोड़ दिया। दरअसल, जिले में हाल के दिनों में मर्डर और चाकूबाजी की घटनाएं तेजी से बढ़ी हैं। मामूली विवादों में भी अपराधी खुलेआम हथियार लहराने लगे हैं।

दुर्ग पुलिस का एक्शन – सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने वाले बदमाशों पर कार्रवाई, 14 आरोपी गिरफ्तार

इन घटनाओं को रोकने के लिए दुर्ग पुलिस ने नई पहल शुरू की है। अब अपराधी किस्म के लोगों को सोशल मीडिया पर तलाशा जा रहा है।

पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर हथियारों के साथ फोटो-वीडियो पोस्ट करने वालों की पहचान की और उन पर सख्त कार्रवाई की है। साथ ही नाबालिगों के परिजनों को थाने बुलाकर चेतावनी दी गई और उनकी पोस्ट डिलीट कराई गई।

पिछले कुछ महीनों से चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ी थीं। जांच में खुलासा हुआ कि कई बदमाश अमेजन, फ्लिपकार्ट और मेशो जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से घातक चाकू मंगाकर डर फैलाने में इस्तेमाल कर रहे थे।

कुछ युवक इन हथियारों के साथ रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर आम नागरिकों में भय पैदा करने की कोशिश कर रहे थे।

एएसपी राठौर ने बताया कि दुर्ग पुलिस की टेक्निकल सेल और एसीसीयू टीमों ने मिलकर चार दिनों में सैकड़ों सोशल मीडिया अकाउंट्स की जांच की। इनमें से कई संदिग्ध अकाउंट मिले, जिन पर संबंधित थानों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

इस दौरान थाना कोतवाली दुर्ग में 2 लोगों पर आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया, जबकि थाना छावनी क्षेत्र में 12 अवैध हथियार जब्त किए गए। जिनके पास हथियार नहीं मिले, उन पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

पुलिस ने चाकू खरीदने वालों की भी सूची तैयार की है। साथ ही परिजनों को समझाइश दी गई कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और मोबाइल इस्तेमाल की जांच करते रहें।

अब तक जिले में लगभग 300 लोगों को समझाइश दी जा चुकी है कि वे अवैध चाकू या तलवार की खरीदारी न करें।

इसके साथ ही, पुलिस ने ऑनलाइन कंपनियों अमेजन, फ्लिपकार्ट और मेशो को पत्र लिखकर घातक हथियारों की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। दुर्ग पुलिस ने कंपनियों से कहा है कि संदिग्ध ऑर्डर मिलने पर तुरंत थाना को सूचित करें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J