दुर्ग में रेलवे सुरक्षा पर हाई लेवल मीटिंग: मानव और ड्रग तस्करी रोकने RPF-GRP और जिला पुलिस मिलकर चलाएंगी संयुक्त कार्रवाई..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में रेलवे सुरक्षा को लेकर मंगलवार को एक अहम और हाई लेवल बैठक हुई, जिसमें मानव व ड्रग तस्करी पर सख्त रोक लगाने से लेकर स्टेशनों की सुरक्षा तक कई बड़े मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। स्थानीय स्तर पर लोग भी कह रहे हैं—“रेलवे रुट पर बढ़ता खतरा अब कड़ी निगरानी की मांग करता है।”

19 नवंबर को दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आईजी रामगोपाल गर्ग की अध्यक्षता में यह संयुक्त बैठक आयोजित हुई। इसमें रेलवे सुरक्षा, उभरते अपराध, बदलते जोखिम और खासकर मानव तस्करी व नशीली दवाओं की तस्करी को रोकने पर जोर दिया गया।

                            Durg Railway Security Meeting: RPF-GRP Joint Action on Human and Drug Trafficking – IG Ramgopal Garg

आईजी गर्ग ने कहा कि रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा सीधे यात्री विश्वास से जुड़ी है। इसलिए GRP, RPF और जिला पुलिस के बीच समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि रेलवे स्टेशन परिसर और पार्किंग में वाहनों की अनिवार्य चेकिंग सशक्त ऐप के माध्यम से की जाएगी। वहीं संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए त्रिनयन ऐप के उपयोग पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।

साइबर अपराधों से बचाव के लिए “साइबर प्रहरी” के जरिए जागरूकता बढ़ाने पर सहमति बनी।

आईजी ने मानव तस्करी और ड्रग तस्करी को रेलवे मार्गों पर सबसे गंभीर चुनौतियों में गिनते हुए कहा कि अपराधी अक्सर इन रूट्स का उपयोग कर फरार होते हैं। इसलिए ट्रैकों और नजदीकी मार्गों पर ट्रैक-बेस्ड मॉनिटरिंग को और मजबूत किया जाएगा। तीनों एजेंसियों को संयुक्त अभियान, लगातार निगरानी और समन्वित कार्रवाई बढ़ाने का निर्देश दिया गया।

स्टेशन क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह भी तय हुआ कि टिकट काउंटर, प्लेटफॉर्म और परिसर में RPF व GRP नियमित निरीक्षण बढ़ाएंगे। संदिग्धों की चेकिंग, BDS टीम के साथ मॉक ड्रिल और साइबर फ्रॉड से बचाव के कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

स्टेशन के आसपास नशे के आदी व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें पुनर्वास केंद्र भेजने की पहल होगी। भीड़भाड़ वाले इलाकों, पार्किंग और एंट्री पॉइंट पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की जाएगी।

अंत में, बैठक में SP GRP श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा सहित दुर्ग व बालोद के ASP, डीएसपी, RPF-जीआरपी अधिकारियों समेत कई सीनियर अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J