भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में पिछले कुछ दिनों से पुलिस की हलचल साफ दिखने लगी है। SIR प्रक्रिया लागू होने के बाद जिले में प्रवासी मजदूरों की जांच तेज हो गई है।
छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया का सीधा असर अब दुर्ग-भिलाई में नजर आने लगा है। जिले में 31 प्रवासी मजदूरों की पहचान की जांच की गई और सभी के फिंगरप्रिंट दर्ज किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई दुर्ग छावनी क्षेत्र में की गई। यहां छावनी, अटल आवास और आसपास रहने वाले लोगों की पहचान, दस्तावेज़ और गतिविधियों की गहराई से स्कैनिंग की गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुलिस की टीम दिनभर मोहल्लों में घूमती दिखी, जिससे चौकसी का माहौल बना रहा। दुर्ग पुलिस ने देवार मोहल्ला, मछली मार्केट और मोहन नगर के सिकोला भाटा में विशेष अभियान चलाया। उद्देश्य था—संदिग्ध व्यक्तियों, अवैध गतिविधियों और पहचान छुपाकर रहने वालों पर कड़ी नजर रखना।
जांच के दौरान पुलिस ने घर-घर जाकर पूछताछ की। कई संभावित संदिग्धों पर कार्रवाई की गई, जिनमें अवैध मादक पदार्थ बेचने वाले, अवैध हथियार रखने वाले और आपराधिक गतिविधियों में शामिल व्यक्ति भी सामने आए। इस सघन अभियान में लगभग 300 लोगों के आधार कार्ड, आईडी प्रूफ और दस्तावेजों की जांच हुई।
संदिग्ध व्यक्तियों के फिंगरप्रिंट लेकर उनका डेटाबेस तैयार किया जा रहा है ताकि भविष्य में उनकी गतिविधियों की निगरानी की जा सके। दुर्ग पुलिस ने 31 संदिग्धों को पहचान कर उनके फिंगरप्रिंट दर्ज किए और उन्हें स्पष्ट चेतावनी दी कि शहर छोड़ने की अनुमति नहीं है।
एएसपी दुर्ग पद्मश्री तंवर ने कहा कि यह कार्रवाई कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बेहद जरूरी है। इससे पहले भी पुलिस जिले में प्रवासी मजदूरों को लेकर निगरानी अभियान चला चुकी है, जिसके दौरान कई बांग्लादेशी मूल के लोग पकड़े गए थे और आज भी जेल में बंद हैं। पुलिस ने साफ किया है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




