दुर्ग में सनसनी: ‘थोड़ी देर में आता हूं’ कहकर निकला युवक, सुबह नाले में मिला शव, हत्या या हादसा जाँच में जुटी पुलिस...


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में हड़कंप: रात में निकला युवक, सुबह नाले में मिला शव

दुर्ग शहर में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब बांसपारा नाले में एक युवक का शव पड़ा मिला। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। दुर्ग में ऐसे मामलों पर लोग पहले भी सवाल उठाते रहे हैं।

/durg-suspicious-youth-death-banspara-nala-case

दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान संजय यादव उर्फ संजू (24), पिता बसंत यादव, निवासी पचरी पारा दुर्ग के रूप में हुई है। संजय रोजाना की तरह रविवार रात घर से स्कूटी पर निकला था, लेकिन सुबह उसकी मौत की खबर ने परिजनों को तोड़कर रख दिया।

घरवालों ने बताया कि संजय रात करीब 10 बजे निकला था और कहा था कि वह थोड़ी देर में वापस आ जाएगा। जब देर रात तक वह नहीं लौटा तो परिजनों ने खुद उसकी तलाश शुरू की, पर उसका कोई पता नहीं चला। सोमवार सुबह नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने नाले में एक शव देखा और तुरंत पुलिस को कॉल किया।

नाले से निकाला गया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना के बाद सिटी कोतवाली प्रभारी नवीन राजपूत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की मौजूदगी में शव को नाले से बाहर निकाला गया। पंचनामा के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया।

थाना प्रभारी ने बताया कि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चलेगी। शुरुआती जांच में पुलिस हत्या, हादसा और नशेड़ियों से विवाद जैसी संभावनाओं को भी जांच रही है। यह इलाका देर रात शराब और गांजा पीने वालों की भीड़ के लिए बदनाम माना जाता है।

मौके से मिली स्कूटी, पुलिस खंगाल रही हर एंगल

घटनास्थल से संजय की स्कूटी भी बरामद हुई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और नाले के पास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच भी की जाएगी ताकि पूरी सच्चाई सामने आ सके। स्थानीय लोग बताते हैं कि इस एरिया में रात में कई संदिग्ध लोग घूमते रहते हैं।

परिजनों  की निष्पक्ष जांच की मांग

संजय रोजी-मजदूरी कर अपने परिवार का सहारा था। उसके घर न लौटने से परिवार पहले ही परेशान था, लेकिन सुबह नाले में शव मिलने की खबर ने घर में मातम फैला दिया। परिजन थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराए और न्याय की मांग की। पिता का कहना है—“हम बस चाहते हैं कि सच्चाई सामने आए।”

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J