भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग में मतदाता सूची को अपडेट करने का काम इन दिनों तेजी पर है। जिला प्रशासन ने घर-घर पहुंच चुके गणना प्रपत्रों को भरकर जल्द जमा करने की अपील की है, ताकि जिले की मतदाता सूची और अधिक सटीक व अद्यतन बनाई जा सके। स्थानीय स्तर पर भी इस प्रक्रिया को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ रही है।
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 की प्रक्रिया जिले में पूरी गति से चल रही है। प्रशासन ने बताया कि सभी स्तरों पर काम में तेजी ला दी गई है।
दुर्ग जिले के सभी 1520 मतदान केंद्रों में तैनात 1520 बीएलओ अब तक दो प्रतियों में तैयार किए गए गणना प्रपत्र घर-घर पहुंचा चुके हैं। इस समय इन प्रपत्रों का संग्रहण किया जा रहा है।
निर्वाचन आयोग ने प्रपत्रों के वितरण, भरवाने, संग्रहण और बीएलओ ऐप में अपलोड करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की है। प्रशासन ने मतदाताओं को अंतिम दिन का इंतजार न करने की सलाह दी है।
कैसे भरें गणना प्रपत्र — 2003 सूची के आधार पर
प्रपत्र का पहला भाग मतदाता के व्यक्तिगत विवरण के लिए है।यदि मतदाता का नाम वर्ष 2003 की मतदाता सूची में था, तो तालिका के बाईं ओर विवरण भरना होगा।अगर नाम उस सूची में नहीं था, तो तालिका के दाईं ओर माता-पिता की प्रविष्टियां 2003 की एसआईआर सूची के अनुसार भरनी होंगी।
ऑनलाइन सुविधा भी उपलब्ध
जिला प्रशासन ने बताया कि 2003 की मतदाता सूची बीएलओ के पास उपलब्ध है और आवश्यकता पड़ने पर मतदाता उनसे सहायता ले सकते हैं।जिन मतदाताओं के मोबाइल नंबर आधार या वोटर आईडी से लिंक हैं, वे अपना गणना प्रपत्र ऑनलाइन voters.eci.gov.in पर भर सकते हैं।
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो ऑनलाइन प्रक्रिया के दौरान फॉर्म-8 का लिंक मिलेगा, जिसकी मदद से नंबर तुरंत अपडेट किया जा सकता है।
2003 की सूची में नाम ढूंढने का तरीका
छत्तीसगढ़ के मतदाता ceochhattisgarh.nic.in पर अपने नाम और पिता के नाम के आधार पर 2003 की मतदाता सूची में प्रविष्टि खोज सकते हैं।जो मतदाता उस समय छत्तीसगढ़ में नहीं रहते थे, वे अपने पूर्व निवास राज्य की 2003 की मतदाता सूची voters.eci.gov.in पर खोज सकते हैं।
जिला प्रशासन ने जनता से सहयोग की अपील की है।4 दिसंबर 2025 से पहले अपना गणना प्रपत्र जमा कर दें, ताकि जिले की मतदाता सूची पारदर्शी, सही और पूरी बन सके।लोकल अपडेट्स और ज़मीनी खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




