भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : पत्नी पर टिप्पणी से भड़का विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या
दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दिल दहला देने वाली वारदात हुई। पत्नी पर टिप्पणी को लेकर हुए झगड़े में तीन युवकों ने मिलकर एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी।
घर के बाहर हुआ विवाद, फिर हमला
मृतक की पहचान योगेश विश्वकर्मा के रूप में हुई है। बताया गया कि रात को योगेश अपने घर पर मौजूद था, तभी तीन युवक उसके घर के बाहर आकर बहस करने लगे। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि तीनों ने मिलकर उस पर चाकू से हमला कर दिया।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत
गंभीर रूप से घायल योगेश को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई।
पुरानी रंजिश भी आई सामने
पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक और आरोपियों के बीच पहले से आपसी रंजिश थी। उसी विवाद के चलते यह झगड़ा भड़क गया। पत्नी पर टिप्पणी ने आग में घी का काम किया और मामला जानलेवा हमला बन गया।
तीनों आरोपी गिरफ्तार, केस दर्ज
मोहन नगर थाना प्रभारी केशव कोसले ने बताया कि तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उनके खिलाफ नामजद अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया है कि झगड़ा पुरानी रंजिश और पत्नी पर की गई टिप्पणी को लेकर हुआ था।
सीसीटीवी से जुटाए जा रहे सबूत
पुलिस ने मौके का मुआयना किया है और गवाहों के बयान दर्ज किए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है ताकि घटना के सही क्रम की जानकारी मिल सके। फिलहाल पुलिस आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




