12 हजार साल बाद इथियोपिया में ज्वालामुखी फटा: 15 KM ऊंचा राख का गुबार 4300 KM दूर दिल्ली तक पहुंचा, Air India की 11 फ्लाइट रद्द..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : इथियोपिया में 12 हजार साल से शांत पड़ा हेली गुब्बी ज्वालामुखी रविवार को अचानक फट पड़ा। धमाका इतना जबरदस्त था कि राख और सल्फर डाइऑक्साइड का घना गुबार आसमान में करीब 15 किलोमीटर तक उठ गया। इस विस्फोट ने पूरे इलाके में हलचल मचा दी और इसका असर हजारों किलोमीटर दूर तक फैल गया।

इथियोपिया ज्वालामुखी विस्फोट से उठा 15KM ऊंचा गुबार

मिडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह राख लाल सागर पार करते हुए यमन और ओमान तक फैल गई। सोमवार रात करीब 11 बजे यह गुबार भारत तक पहुंच गया और राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, दिल्ली-एनसीआर और पंजाब के आसमान में दिखाई देने लगा।
स्थानीय एयर ट्रैफिक कंट्रोल में भी हलचल बढ़ गई क्योंकि राख के कारण विमानन संचालन में सतर्कता बरतनी पड़ती है।

IMD ने बताया कि यह बादल मंगलवार शाम 7:30 बजे तक भारत से साफ होकर चीन की ओर बढ़ जाएगा।
एअर इंडिया ने स्थिति को देखते हुए अपनी 11 उड़ानें रद्द कर दीं, जबकि एक्सपर्ट्स का मानना था कि राख की ऊंचाई इतनी अधिक थी कि आम लोगों की सेहत पर इसका खास असर नहीं पड़ा।

किसी की मौत नहीं, लेकिन चेतावनी जारी

यह विस्फोट इथियोपिया के अफार इलाके में हुआ, जहां हेली गुब्बी ज्वालामुखी सदियों से शांत पड़ा था। इसकी कोई रिकॉर्डेड हिस्ट्री तक नहीं थी।
घटना में किसी की मौत नहीं हुई, लेकिन यमन और ओमान की सरकार ने अपने नागरिकों को सतर्क रहने को कहा है—खासकर उन लोगों को जिन्हें सांस से जुड़ी परेशानी रहती है।

राख के कारण दिल्ली और जयपुर जैसे क्षेत्रों में उड़ानों पर नजर रखनी पड़ी। ज्वालामुखी की राख इंजन को नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए अंतरराष्ट्रीय एविएशन प्रोटोकॉल के तहत पूरी सतर्कता अपनाई जा रही थी।

DGCA की गाइडलाइन

भारत के DGCA ने एयरलाइंस के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए। हालांकि राख बहुत ऊंचाई पर थी, लेकिन सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हर कदम संभलकर उठाया जा रहा था।

DGCA ने साफ कहा था कि यदि किसी विमान में इंजन परफॉर्मेंस में गड़बड़ी, केबिन में धुआं या कोई बदबू महसूस हो, तो तुरंत रिपोर्ट किया जाए।
अगर राख एयरपोर्ट संचालन को प्रभावित करती है, तो रनवे और टैक्सीवे की तुरंत जांच होनी जरूरी है।

अकासा एयर, इंडिगो और KLM ने भी ज्वालामुखी की राख की वजह से कई उड़ानें रद्द कीं।

DGCA की मुख्य हिदायतें:

• एयरलाइंस राख वाले क्षेत्रों के ऊपर उड़ान न भरें।
• उड़ान के रूट और प्लानिंग में बदलाव करें।
• किसी भी विमान को राख का सामना करना पड़े तो तुरंत रिपोर्ट करें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J