भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : फिरोजाबाद में 65 साल के एक वृद्ध की इच्छापूर्ति महंगी पड़ गई। साधु की बात में आकर प्राइवेट पार्ट्स में पहना लोहे का छल्ला फंस गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई।
शनिवार को थाना दक्षिण के मोहल्ला छोटी छपैटी में रहने वाले वृद्ध स्टेशनरी की दुकान पर पहुंचे एक साधु ने उन्हें एक छल्ला दिया। साधु की बात मानकर वृद्ध ने वह छल्ला पहन लिया। रातभर दर्द और बेचैनी से वृद्ध परेशान रहा।
रविवार सुबह उन्होंने अपने बेटे को पूरी घटना बताई। बेटे ने तुरंत उन्हें सरकारी ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया। ईएमओ और सर्जन डॉ. आरपी सिंह के नेतृत्व में ओटी टेक्नीशियन कृष्णकांत, वीरेश, पुष्पेंद्र और संदीप ने करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फंसे लोहे के छल्ले को निकाला।
चिकित्सक डॉ. आरपी सिंह ने बताया कि अंधविश्वास में आकर कोई ऐसा काम न करें जिससे जान पर बन आए। उन्होंने लोगों से चेतावनी दी कि ऐसे लोगों और उपायों से सावधान रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




