भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई में नाश्ते के ठेले से निकला गांजा, पुलिस भी रह गई हैरान!
भिलाई नगर पुलिस ने टाउनशिप के सेक्टर-6 बी मार्केट में नाश्ते के ठेले की रैक से करीब ढाई किलो गांजा बरामद किया है। बीएसपी अस्पताल के सामने खड़े इस ठेले से जब पुलिस ने छानबीन की, तो सब दंग रह गए।
पुलिस की तत्पर कार्रवाई
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दिलीप देवांगन के नाम से लगे नाश्ता ठेले में गांजा रखा गया है। सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची, लेकिन ठेला बंद मिला। जब तलाशी ली गई, तो नीचे की रैक में एक पैकेट मिला, जिसमें कुल 2477 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
अज्ञात आरोपी पर केस दर्ज
इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 20(ख) एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है और जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
कुम्हारी में भी कार्रवाई, एक गिरफ्तार
इधर, कुम्हारी थाना पुलिस ने भी बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को पौने 2 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर खदान पारा इलाके में घेराबंदी कर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा।
गांजा बिक्री की फिराक में था आरोपी
तलाशी के दौरान उसके पास से 1 किलो 800 ग्राम गांजा मिला। गिरफ्तार आरोपी की पहचान डाउन देवार (60 वर्ष), निवासी बाजार चौक कुम्हारी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
भिलाई और कुम्हारी में लगातार हो रही गांजा बरामदगी से लोग हैरान हैं। आम लोगों का कहना है कि पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहनी चाहिए ताकि शहर में नशे का फैलाव रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




