भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गरुड़ पुराण में दर्ज नरक का वर्णन हमेशा से लोगों के मन में डर और चेतना पैदा करता आया है। माना जाता है कि इंसान के हर अच्छे-बुरे कर्म का हिसाब मृत्यु के बाद मिलता है। यही वजह है कि धार्मिक मान्यताओं में इसे बेहद गंभीर ग्रंथ माना गया है। गांव-देहात में भी बुज़ुर्ग अक्सर इसी पुराण के उदाहरण देकर समझाते हैं कि “कर्म का फल जरूर मिलता है।”
गरुड़ पुराण हिंदू धर्म के 18 महापुराणों में से एक है। इसमें मृत्यु के बाद आत्मा की यात्रा का विस्तार से उल्लेख है। बताया गया है कि धरती पर जन्म लेने वाला हर जीव अंत में अपने कर्मों के आधार पर स्वर्ग या नरक की ओर जाता है। धर्म और सद्कर्म करने वाले स्वर्ग की ओर बढ़ते हैं, जबकि पाप, छल, हिंसा, लोभ और अधर्म में लिप्त लोग नरक में पहुंचते हैं।
कालसूत्र नरक
इस नरक में वे आत्माएं पहुंचती हैं जो बड़े-बुजुर्गों का अपमान करती हैं और अहंकार में डूबी रहती हैं। यहां इतनी भीषण गर्मी होती है कि आत्मा तक जलने जैसा दर्द महसूस करती है।
कुंभीपाक नरक
गरुड़ पुराण इसे सबसे डरावने नरकों में गिनता है। जो लोग अपने स्वार्थ के लिए जानवरों की हत्या करते हैं और हिंसा को आदत बना लेते हैं, उन्हें खौलते तेल में डालकर दंड दिया जाता है।
रौरव नरक
स्वार्थी, लालची, ईर्ष्यालु और दूसरों की मेहनत पर ऐश करने वाले लोगों की आत्मा यहां भेजी जाती है। इस नरक में आत्मा को सांपों द्वारा डंसवाया जाता है, जिससे उसे असहनीय पीड़ा होती है।
अंधतमिस्रम नरक
वैवाहिक मर्यादा तोड़कर जीवनसाथी से विश्वासघात करने वालों की आत्माएं इस नरक में पहुंचती हैं। यहां उन्हें अत्यंत कठोर दंड दिया जाता है, जो आत्मा को भीतर तक हिला देता है।
तमिश्रम नरक
जो लोग धोखे से किसी की संपत्ति हड़प लेते हैं, उन्हें तमिश्रम नरक भेजा जाता है। यहां आत्मा की बार-बार पिटाई होती है और यह दंड तब तक चलता है, जब तक उसकी अवधि पूरी न हो जाए।
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. भिलाई की पत्रिका न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता है.
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




