भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाले दुर्ग-बिलासपुर रूट पर अब एक और स्पेशल ट्रेन चलने जा रही है। इससे त्योहारों के मौसम में यात्रियों को कंफर्म सीट पाने में आसानी होगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गोंदिया और बरौनी के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन सीमित फेरों में चलेगी ताकि भीड़भाड़ के समय यात्रियों को राहत मिल सके।
गाड़ी संख्या 08843 गोंदिया-बरौनी स्पेशल गोंदिया से 3, 4, 8 और 9 नवंबर 2025 को शाम 5.15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन रास्ते में डोंगरगढ़, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा और रायगढ़ समेत निर्धारित स्टेशनों पर रुकेगी और अगले दिन शाम 7.20 बजे बरौनी पहुंचेगी।
वहीं, वापसी में गाड़ी संख्या 08844 बरौनी-गोंदिया स्पेशल 4, 5, 9 और 10 नवंबर को रात 10.25 बजे बरौनी से चलेगी। यह ट्रेन रास्ते में ठहराव लेते हुए दूसरे दिन रायगढ़ शाम 6 बजे पहुंचेगी।
स्थानीय यात्रियों का कहना है कि यह ट्रेन त्योहार सीजन में बहुत बड़ी राहत लेकर आई है, खासकर उनके लिए जो उत्तर भारत की ओर यात्रा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




