भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर मंगलवार सुबह ऐसा ऑपरेशन चला कि नक्सल मोर्चे की सबसे बड़ी खबर सामने आ गई। 1 करोड़ का इनामी और 76 CRPF जवानों की हत्या का मास्टरमाइंड, टॉप नक्सली हिड़मा आखिरकार ढेर हो गया। इलाके में यह चर्चा पूरे दिन गूंजी रही।
मुठभेड़ में हिड़मा की पत्नी राजे उर्फ रजक्का भी मारी गई है। छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई की पुष्टि की है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में पिछले कुछ दिनों से सुरक्षाबलों की हलचल बढ़ी हुई थी।
उधर, सुकमा जिले के एर्राबोर थाना क्षेत्र में भी आज सुबह एक और मुठभेड़ हुई। यहां सुरक्षाबलों ने 6 नक्सलियों को मार गिराया। दोनों जगहों पर अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है। इसी दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ऑपरेशन टीम से फोन पर बात कर अपडेट लिया।
सूत्रों के अनुसार, रात में पुलिस को सूचना मिली थी कि एर्राबोर के घने जंगलों में बड़ी संख्या में नक्सली जमावड़ा बना रहे हैं। इसी जानकारी पर DRG जवानों को गुपचुप तरीके से आगे बढ़ाया गया। सुबह होते-होते जैसे ही जवान उस इलाके में पहुंचे, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी।
जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि नक्सलियों को कुल कितना नुकसान हुआ है। दो दिन पहले भी इसी इलाके में 15 लाख के इनामी 3 नक्सली मारे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




