दुर्ग में आज से लगेगा हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट शिविर, ग्रीन वेली जुनवानी से होगी शुरुआत..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :  पुराने वाहनों के लिए जरूरी खबर!

दुर्ग में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) लगाने के लिए आज से ग्रीन वेली जुनवानी में विशेष शिविर की शुरुआत हो रही है। यह कदम परिवहन आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर और सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार उठाया गया है।

कानूनी प्रावधानों के तहत अनिवार्यता

केन्द्रीय मोटरयान अधिनियम 1988 और मोटर यान नियम 1989 के प्रावधानों के तहत, 1 अप्रैल 2019 के पहले पंजीकृत सभी वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रीकरण प्लेट लगाना अब अनिवार्य हो गया है। यह आदेश अतिरिक्त उच्च न्यायालय के निर्देशों के पालन में लागू किया गया है।

                                दुर्ग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट शिविर - Green Valley Junwani HSRP Camp

शिविर की पूरी रूपरेखा

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि आम लोगों और सरकारी कर्मचारियों की सुविधा के लिए जिले में अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं।
– ग्रीन वेली सोसायटी, जुनवानी: 10 से 15 नवंबर
– ड्रीम होम सोसायटी, स्मृति नगर: 17 से 21 नवंबर
– एसीसी जामुल: 24 से 29 नवंबर

जरूरी दस्तावेज और प्रक्रिया

शिविर में वाहन मालिकों को अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन प्रमाण पत्र (RC) और आधार कार्ड साथ लाना होगा। वहीं, निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद वे अपनी नंबर प्लेट के लिए ऑर्डर कर सकेंगे। पूरी प्रक्रिया रोसमेर्टा सेफ्टी सिस्टम लिमिटेड के अधिकृत कर्मचारी करेंगे।

स्थानीय सुविधा से राहत

जुनवानी और आसपास के लोगों के लिए यह शिविर बड़ी राहत लेकर आया है, जिससे अब उन्हें RTO ऑफिस के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J