भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी, अहमदाबाद बनेगा होस्ट सिटी; ओलिंपिक 2036 में देश को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मैप पर चमकाने की तैयारी..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अहमदाबाद के लिए बुधवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ। स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुई कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स एग्जीक्यूटिव बोर्ड की बैठक में भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी दे दी गई।

15 साल बाद फिर से भारत में कॉमनवेल्थ गेम्स होने जा रहे हैं। आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली ने इन गेम्स को होस्ट किया था, जहां भारतीय खिलाड़ियों ने 38 गोल्ड समेत 101 मेडल झटके थे। अब अहमदाबाद एक बार फिर देश को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स मैप पर चमकाने की तैयारी में है।

अहमदाबाद को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली, भारत की खेल दावेदारी को मिलेगी मजबूती

20 साल बाद देश में किसी बड़े मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट का आयोजन होगा। इससे पहले भारत 1951 और 1982 एशियन गेम्स की मेजबानी कर चुका है। 2003 में हैदराबाद ने एफ्रो-एशियन कप भी आयोजित किया था। स्थानीय खेल प्रेमियों में इस खबर को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है—गली-मोहल्लों में लोग इसे देश की बड़ी उपलब्धि मान रहे हैं।

कॉमनवेल्थ गेम्स की मेजबानी किसी भी देश के लिए सिर्फ खेल नहीं, बल्कि उसकी अंतरराष्ट्रीय छवि, इन्फ्रास्ट्रक्चर और विकास क्षमता को भी दर्शाती है। अब तक सिर्फ 9 देशों को यह अवसर मिला है और सबसे ज्यादा 5 बार ऑस्ट्रेलिया ने इसकी मेजबानी की है। इस लिस्ट में भारत का नाम एक बार फिर दर्ज होना गर्व की बात है।

इस मेजबानी के साथ भारत की ओलिंपिक 2036 की दावेदारी भी मजबूत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही लाल किले की प्राचीर से इस सपने का ऐलान कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर में भारत ने आधिकारिक तौर पर 2036 ओलिंपिक होस्ट करने की दावेदारी भी प्रस्तुत कर दी थी।

अहमदाबाद में लोग इसे ओलिंपिक की दिशा में पहला मजबूत कदम मान रहे हैं। शहर में होने वाले विकास, स्टेडियम अपग्रेड और नई सुविधाओं की चर्चा पहले से ही शुरू हो गई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J