भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : गुजरात में फिर नाकाम हुई बड़ी आतंकी साजिश!
अहमदाबाद में रविवार को गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते (ATS) ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए ISIS के तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया। ये आतंकी देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़ा हमला करने की साजिश रच रहे थे।
हथियारों की डील के लिए आए थे गुजरात
एटीएस के मुताबिक, तीनों आतंकी गुजरात में हथियारों के आदान-प्रदान के लिए पहुंचे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (हैदराबाद निवासी), आजाद सुलेमान शेख और मोहम्मद सुहैल (दोनों उत्तर प्रदेश निवासी) के रूप में हुई है।
तीन राज्यों में की थी रेकी
एटीएस अधिकारियों ने बताया कि तीनों आरोपियों ने अहमदाबाद, दिल्ली और लखनऊ में कई संवेदनशील जगहों की रेकी की थी। पूछताछ में सामने आया कि लखनऊ के RSS कार्यालय और दिल्ली की आजादपुर मंडी इनका मुख्य निशाना थे।
एक साल से चल रही थी खुफिया निगरानी
एटीएस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल सुनील जोशी ने बताया कि यह पूरी कार्रवाई एक साल से जारी खुफिया निगरानी का नतीजा है। 7 नवंबर को अहमदाबाद-मेहसाणा हाईवे पर आदलज टोल प्लाजा के पास एक सिल्वर फोर्ड फिगो कार को रोककर कार्रवाई की गई।
मुख्य आरोपी डॉक्टर निकला
गिरफ्तार डॉ. अहमद मोहियुद्दीन सैयद (35 वर्ष) ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। अधिकारी बताते हैं कि उच्च शिक्षित होने के बावजूद वह कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित होकर ISIS से जुड़ गया था।
स्थानीय सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप
अहमदाबाद से लेकर लखनऊ और दिल्ली तक इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों से समाज में डर तो फैलता है, लेकिन साथ ही एटीएस की त्वरित कार्रवाई पर भरोसा भी बढ़ा है।
डॉक्टर से आतंकी बना सैयद
ATS डीआईजी सुनील जोशी ने बताया कि गिरफ्तार तीनों आरोपियों में अहमद मोहिउद्दीन सैयद (35) आंध्र प्रदेश का रहने वाला है, जिसने चीन से एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। बाकी दो आरोपी — आजाद सुलैमान शेख (20, शामली) और मोहम्मद सुहेल सलीम खान (23, लखीमपुर खीरी) उत्तर प्रदेश के हैं।
ATS को मिले हथियार और कैमिकल
तीनों के पास से दो ग्लॉक पिस्टल, एक बेरेटा पिस्टल, 30 राउंड कारतूस और कास्टर ऑयल बरामद हुआ — जिसका इस्तेमाल रिसिन नामक जानलेवा जहर बनाने में किया जाता है। ATS का मानना है कि ये आतंकी कैमिकल हमला करने की फिराक में थे।
क्या है रिसिन?
रिसिन एक घातक टॉक्सिन है, जिसकी कुछ बूंदें भी इंसान की जान ले सकती हैं। ATS ने बताया कि सैयद चीन में पढ़ाई के दौरान रिसिन तैयार करने की प्रक्रिया सीख चुका था और वही भारत में इसका उत्पादन करने की कोशिश कर रहा था।
RSS ऑफिस और आजादपुर मंडी थे निशाने पर
जांच में सामने आया कि तीनों आतंकियों ने लखनऊ के RSS ऑफिस, दिल्ली की आजादपुर मंडी और अहमदाबाद के धार्मिक स्थलों की रेकी की थी। यूपी के रहने वाले दोनों संदिग्धों ने राजस्थान के हनुमानगढ़ से हथियार जुटाए थे।
कश्मीर जैसा हमला मॉडल
ATS के मुताबिक ये आतंकी इस्लामिक स्टेट खुरासान प्रांत (ISKP) के निर्देश पर काम कर रहे थे। उनका प्लान IED ब्लास्ट और पिस्टल अटैक जैसा था — बिल्कुल कश्मीर मॉडल की तर्ज़ पर। फिलहाल तीनों पर UAPA, Arms Act और BNS की धाराएं लगाई गई हैं।
पाकिस्तान-ISIS लिंक का खुलासा
पूछताछ में सैयद ने बताया कि वह अफगानिस्तान स्थित ISKP के हैंडलर अबू खादिजा के संपर्क में था। यह संपर्क टेलीग्राम ऐप के ज़रिए हो रहा था, जहां से उसे हथियारों की सप्लाई और भर्ती के निर्देश मिलते थे।
उसने खुलासा किया कि पाकिस्तान-अफगानिस्तान बॉर्डर से ड्रोन के ज़रिए भेजे गए हथियारों को उसने गुजरात के कलोल कब्रिस्तान में बने गुप्त स्थान (डेड ड्रॉप) से हासिल किया था।
देशभर की एजेंसियां अलर्ट मोड पर
ATS के इस खुलासे के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं। कश्मीर से लेकर गुजरात तक ISKP नेटवर्क की जांच तेज़ कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




