बड़ी खबर: सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में घुसी टेंपो ट्रैवलर, 15 श्रद्धालुओं की मौत – कोलायत दर्शन से लौटते वक्त हुआ हादसा!


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जोधपुर में श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर का भीषण हादसा!

राजस्थान के जोधपुर जिले में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। फलोदी के मतोड़ा इलाके में सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में श्रद्धालुओं से भरी टेंपो ट्रैवलर जा घुसी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

कोलायत से लौट रहे थे श्रद्धालु
जानकारी के मुताबिक, टेंपो ट्रैवलर में सवार सभी श्रद्धालु जोधपुर के सूरसागर इलाके के रहने वाले थे। वे देवउठनी एकादशी के अवसर पर कोलायत स्थित कपिल मुनि आश्रम में दर्शन करने गए थे। वापसी के दौरान मतोड़ा थाना क्षेत्र में यह दर्दनाक हादसा हुआ।

जोधपुर सड़क हादसा – टेंपो ट्रैवलर ट्रेलर से टकराई, 15 श्रद्धालुओं की मौत और 2 घायल

हाईवे पर हुआ जबरदस्त टकराव
मतोड़ा थाना प्रभारी अमानाराम ने बताया कि हादसा शाम करीब 6:30 बजे भारत माला हाईवे पर हुआ। सड़क किनारे खड़े ट्रक-ट्रेलर में पीछे से टेंपो ट्रैवलर घुस गई। टक्कर के बाद वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

घायलों को जोधपुर रेफर किया गया
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने ट्रैवलर में फंसे घायलों और शवों को बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। 2 घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद जोधपुर रेफर किया गया, जबकि मृतकों के शव ओसियां अस्पताल से पोस्टमॉर्टम के बाद जोधपुर भेजे गए।

प्रत्यक्षदर्शी ने बताई हादसे की वजह
हादसे के चश्मदीद महिपाल सारण ने बताया कि भारत माला हाईवे के किनारे छोटे-छोटे ढाबे बने हुए हैं। ट्रेलर एक ढाबे के सामने खड़ा था। टेंपो ट्रैवलर अपनी लेन में चल रही थी और तीसरी लेन से आगे जा रहे ट्रक को ओवरटेक कर रही थी। उसी दौरान ट्रेलर से जोरदार टक्कर हो गई।

मौके पर भारी भीड़ जमा हुई
घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और राहत कार्य में मदद की। पुलिस ने ट्रक और टेंपो दोनों को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J