भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : भिलाई के जामुल इलाके में शुक्रवार शाम दहशत फैल गई, जब इवेंट ऑर्गेनाइजर विकास पर सुपारी देकर फायरिंग की गई। स्थानीय लोग भी इस वारदात को लेकर चर्चा में हैं, क्योंकि शूटरों को झारखंड से किराए पर बुलाया गया था।
पुलिस ने मामले में संदिग्ध करण को हिरासत में लिया है। आरोप है कि उसने झारखंड से तीन शूटर बुलवाए थे। इनमें से दो युवक मौके पर पहुंचे और विकास पर गोली चलाकर फरार हो गए। गनीमत रही कि गोली विकास के कान को छूते हुए निकल गई, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, जनवरी 2024 में कैंप क्षेत्र के युवक शिवम साव की पिकअप गाड़ी विकास के भाई राहुल की बाइक से भिड़ गई थी। उसी विवाद में शिवम की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में चंद्रेश, सुमित, अनिकेत, राहुल और एक नाबालिग को जेल भेजा गया था। बाद में निगम ने आरोपियों के अवैध कब्जों पर बुलडोजर भी चलाया था। राहुल हत्या की वारदात से कुछ दिन पहले ही जेल से बाहर आया था।
सूत्रों के मुताबिक, करण और उसका एक साथी जलेबी चौक में पहले भी हत्या की नीयत से गोली चला चुके हैं, जिसके बाद दोनों गिरफ्तार हुए थे। एसएसपी दुर्ग विजय अग्रवाल ने बताया कि कई एंगल पर जांच चल रही है और संदिग्धों से पूछताछ हो रही है। जल्द ही पूरा मामला साफ हो जाएगा।
पीड़ित ने बताई पूरी कहानी
जामुल पुलिस को दिए बयान में विकास ने बताया कि वह इवेंट ऑर्गेनाइजर है। 14 नवंबर की शाम 5.50 बजे उसे मोबाइल नंबर 7747048033 से कॉल आया। कॉल करने वाले ने अपने बच्चे के बर्थडे इवेंट के लिए घासीदास नगर ईदगाह के पास बुलाया।
विकास अपने दोस्त राजा के साथ बाइक से वहां पहुंचा। शाम करीब 6.20 बजे हाउसिंग बोर्ड की ओर से दो बाइक सवार युवक आए और शिवम साव की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाकर धमकाने लगे। अचानक पीछे बैठे युवक ने बंदूक जैसी वस्तु निकालकर फायर कर दिया। विकास ने बताया कि गोली उसके दाहिने कान के पास से गुजर गई और वह अपने दोस्त के साथ भागकर एक कार के पीछे छिप गया।
बदमाश कुछ देर तक उन्हें खोजते रहे, लेकिन जब वे नहीं मिले तो मौके से फरार हो गए। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




