जामुल में पुलिस कस्टडी से तांत्रिक– दुष्कर्म आरोपी फरार,एसएसपी ने किया 3 आरक्षक को लाइन अटैच..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जामुल में पुलिस की बड़ी चूक सामने आई है।

21 नवंबर को तांत्रिक और दुष्कर्म का आरोपी हेमंत अग्रवाल पुलिस कस्टडी से अचानक फरार हो गया। यह घटना पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है, क्योंकि आरोपी पर पहले ही अपहरण, मारपीट और रेप जैसे गंभीर आरोप दर्ज हैं।
जामुल पुलिस कस्टडी से फरार तांत्रिक आरोपी मामला

जामुल थाना क्षेत्र में पकड़े जाने के बाद आरोपी को भिलाई–3 थाने लाया गया था।
लेकिन यहां सबसे बड़ी लापरवाही सामने आई—न तो स्थानीय स्टाफ को इसकी विधिवत जानकारी दी गई और न ही रोजनामचा में कोई प्रविष्टि दर्ज हुई। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे थाने के बाहर ही बैठा दिया था। इसी दौरान आरोपी मौका देखकर भाग निकला।

पुलिस टीम ने इस आरोपी के पीछे लंबी खोजबीन की थी।
बताया जाता है कि उसे पकड़ने के लिए पुलिस दो दिनों तक बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा और रायपुर तक घूमती रही। लेकिन जामुल पुलिस के हाथों पकड़े जाने के बाद ही यह बड़ी चूक हुई और आरोपी तीन आरक्षकों को चकमा देकर फरार हो गया।

एसएसपी विजय अग्रवाल ने इसे गंभीर लापरवाही माना। उन्होंने एक प्रधान आरक्षक और दो आरक्षकों को तुरंत लाइन अटैच कर दिया है। प्राथमिक जांच में तीनों की लापरवाही साफ दिखाई दी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई।

आरोपी हेमंत अग्रवाल पर भिलाई कुरुद की एक युवती के अपहरण, मारपीट और दुष्कर्म का गंभीर केस दर्ज है।19 नवंबर को वह युवती को जबरन साथ ले गया था। दो दिन की लगातार तलाश के बाद पुलिस ने आरोपी और युवती दोनों को बरामद किया था। कोर्ट में युवती का बयान भी दर्ज कराया गया, जिसके आधार पर आरोपी पर और भी कड़ी धाराएं बढ़ाई गई थीं।लेकिन इतने गंभीर मामले का आरोपी कस्टडी से फरार होना कई सवाल खड़े करता है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J