CG : प्रिंसिपल के ‘बैड टच’ व यौन उत्पीड़न से तंग आकर 9 वी कक्षा की बच्ची ने की खुदकुशी! हॉस्टल से मिली लाश, सुसाईड नोट में प्रिंसीपल के करतूतों का जिक्र..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : जशपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। प्राइवेट स्कूल की 9वीं की छात्रा ने साड़ी का फंदा लगाकर जान दे दी। शाम के वक्त हॉस्टल के स्टडी रूम में छात्रा की लाश लटकी मिली तो स्कूल प्रबंधन से लेकर गांव तक सनसनी फैल गई।

सुसाइड नोट ने किया बड़ा खुलासा

घटनास्थल से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में नाबालिग ने स्कूल के प्राचार्य कुलदीप टोपनो पर ‘बैड टच’ और यौन उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप लिखे हैं। पुलिस ने नोट को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस इलाके में ऐसे मामले शायद ही कभी सामने आते हैं, इसलिए खबर ने सबको हिला दिया।

स्कूल परिसर में ही चल रहा था अवैध हॉस्टल

मामला बगीचा थाना क्षेत्र के गोवासी गांव स्थित सरस्वती हायर सेकेंडरी स्कूल का है। छात्रा मूल रूप से सीतापुर (सरगुजा) की रहने वाली थी।
हैरानी की बात यह है कि स्कूल परिसर में ही हॉस्टल चल रहा था और शुरुआती जांच में इसका संचालन अवैध पाया गया है।

जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना के तुरंत बाद जिला शिक्षा अधिकारी, सहायक आयुक्त, एसडीएम, बीईओ, तहसीलदार, मंडल संयोजक और बगीचा थाना पुलिस की टीम स्कूल पहुंची।
प्राचार्य कुलदीप टोपनो को हिरासत में ले लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

1986 से संचालित स्कूल, पर हॉस्टल की अनुमति नहीं

स्कूल का संचालन ग्रामीण शिक्षा समिति द्वारा किया जा रहा था, जिसके अध्यक्ष इलियास कुजूर हैं।स्कूल का पंजीकरण 1 जुलाई 1986 का है, लेकिन हॉस्टल चलाने के लिए कोई सरकारी अनुमति नहीं ली गई थी।
बच्चे माता-पिता की सहमति से रह रहे थे, पर नियमों के मुताबिक यह भी अवैध माना जाता है।

SDM बोले— जाँच के बाद ही सच साफ होगा

बगीचा एसडीएम प्रदीप राठिया ने कहा कि छात्रा की आत्महत्या के मामले में मजिस्ट्रियल जांच जारी है।सच सामने आने में अभी समय लगेगा, लेकिन शुरुआती तथ्य चिंताजनक हैं।

सभी दस्तावेज जब्त, 33 बच्चे रह रहे थे हॉस्टल में

सहायक आयुक्त संजय सिंह ने बताया कि स्कूल में 6वीं से 12वीं तक 124 छात्र पढ़ते हैं।
इनमें से 22 छात्र और 11 छात्राएं अवैध हॉस्टल में रह रही थीं।
प्रशासन ने स्कूल के सारे दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के बाद होगी।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J