जेसीआई दुर्ग-भिलाई द्वारा चिल्ड्रन्स डे पर “नई उड़ान” कार्यक्रम का सफल आयोजन जूनियर जेसी सदस्यों ने श्री कृष्ण गौशाला, छातागढ़ में की गौ सेवा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ :
 चिल्ड्रन्स डे के अवसर पर जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने  सामाजिक जिम्मेदारी को बढ़ावा देने हेतु “नई उड़ान” नामक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। 

यह कार्यक्रम जेसीआई दुर्ग भिलाई के जूनियर जेसी प्रेसिडेंट शब्द अग्रवाल एवं सेक्रेटरी दिशा जैन के नेतृत्व में 15 नवम्बर 2025 को छातागढ़ स्थित श्री कृष्ण गौशाला में सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ, जिसमें जूनियर जेसी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 

                         JCI Durg-Bhilai Nai Udaan Program

प्रेसिडेंट जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने कहा कि इस प्रकार की गतिविधियाँ बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं और उनमें सामाजिक दायित्व एवं संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करती हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में सेवा, करुणा और समाजसेवा के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। जूनियर जेसी सदस्यों ने गौशाला पहुँचकर गायों को चारा, रोटी, गुड़, केला एवं पपीता खिलाया तथा उनकी सेवा में समय बिताया। इस पहल में 40 से अधिक सदस्य और लगभग 20–25 बच्चों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।

इस अवसर पर जेसीआई दुर्ग-भिलाई के प्रेसिडेंट जेसी आलोक रचना अग्रवाल, सेक्रेटरी जेसी अमूल रेशु जैन, जेसी नवीन–पायल जैन, जेसी सुरेंद्र–मनिका खेतान, जेसी पंकज–वर्षा अग्रवाल, जेसी संतोष–रानू कुमार, लेडी जेसी शीतल सरवैया, लेडी जेसी दिशा जैन तथा अन्य सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

अंत में जेसीआई दुर्ग-भिलाई ने सभी उपस्थित सदस्यों, बच्चों एवं गौशाला प्रबंधन का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम जारी रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J