जेसीआई दुर्ग-भिलाई में नई जिम्मेदारी: जेसी संतोष रानू कुमार बने अध्यक्ष, ‘Team Lakshya’ संभालेगी 2026 की बागडोर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : Race to Lead” के अंतर्गत सम्पन्न हुआ चुनाव समारोह

जेसीआई दुर्ग-भिलाई, जो कि शहर की अग्रणी सामाजिक संस्था है, पिछले 52 वर्षों से समाज, व्यवसाय और नेतृत्व विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दे रही है। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए संस्था का चुनाव कार्यक्रम “Race to Lead” थीम के अंतर्गत अत्यंत उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में 9 नवम्बर 2025, रविवार को होटल कैम्बियन, स्टेशन रोड, दुर्ग में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत वर्तमान अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल के स्वागत उद्बोधन से हुई, जिसके पश्चात चुनाव अधिकारी जेसी योगेश राठी ने चुनाव प्रक्रिया की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि नामांकन चरण में सदस्यों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया तथा सभी नामांकनों की निष्पक्ष जांच के उपरांत नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति से किया गया।

                                       /jci-durg-bhilai-santosh-ranu-kumar-elected-president-2026

चुनाव प्रक्रिया में पूर्व अध्यक्ष जेसी लख्मी रेखा लेखवानी, जेसी सी.पी. अंजू गजवानी तथा जेसी रजनीश मंजू जायसवाल ने सक्रिय भूमिका निभाते हुए चुनाव अधिकारी का पूर्ण सहयोग किया, जिससे चुनाव प्रक्रिया सुचारु और गरिमामय तरीके से सम्पन्न हो सकी।

संस्था के 53वें वर्ष जेसीआई दुर्ग-भिलाई 2026 की नई कार्यकारिणी का नेतृत्व करेंगे जेसी संतोष रानू कुमार, जिन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सचिव के रूप में  जेसी तोरण स्वाति अटल तथा कोषाध्यक्ष के रूप में जेसी रितेश सुनीता पंडित का चयन किया गया।

जेसी प्रखर ट्विंकल पारख को पीआरओ, जेसी प्रांजल हरिहरनो को ग्रीटर, तथा जेसी गुंजा पिंचा को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया।

उपाध्यक्ष पदों के लिए क्रमशः उपाध्यक्ष (प्रबंधन): जेसी विवेक-खुश्बू सांघवी, उपाध्यक्ष (अंतर्राष्ट्रीय): जेसी हिमांशु-कल्पना देवांगन, उपाध्यक्ष (समुदाय): जेसी अमित-शालिनी अग्रवाल, उपाध्यक्ष (व्यवसाय): जेसी अर्पित-कोमल चांडक, उपाध्यक्ष (प्रशिक्षण): जेसी वामसी-नोमिनी, उपाध्यक्ष (डिजिटल): जेसी अंकित-वीकिता मित्तल का चयन किया गया। जेसी-वीक डायरेक्टर के रूप में जेसी गौतम-श्वेता देशलहरा का चयन किया गया।

डायरेक्टर्स के रूप में  जेसी आमूल-रेशु जैन, जेसी लकी-पूजा टावरी, जेसी सागर-रिया सक्सेरिया, जेसी आदित्य-छाया राठी, जेसी आनंद-रानी जैन, जेसी विशाल-प्रशंसा कटारिया, जेसी गीत-आयुषी पुरोहित, जेसी कैलाश-अश्मिता साहू, जेसी करण-स्वाति तिवारी, जेसी अंशुल रामारिया, जेसी निखिल-प्रियंका टौंक चयनित हुए।

  • जेसी कमल-वर्षा झंवर, जेसी आशीष-रिनल तुरखिया, जेसी चंद्रेश-प्रिति राठी, जेसी नितिन-निशा अग्रवाल, जेसी आशीष-दीपलक्ष्मी देवांगन, जेसी नितेश-अपेक्षा केडिया, जेसी भूपेंद्र कुमार-शिल्पा नेमा, जेसी अंशुल-पल्लवी सिंगला, जेसी सुजय-रोशनी जसूजा, जेसी अमित-मोना मेश्राम, एवं जेसी पीयूष-चित्राक्षी अग्रवाल को नॉमिनेटेड डायरेक्टर्स के रूप में टीम में सम्मिलित किया गया।

    सभी चयनित पदाधिकारियों का स्वागत जेसी आलोक रचना अग्रवाल द्वारा तिलक लगा कर किया गया एवं चुनाव अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

    जूनियर जेसी विंग के प्रेसीडेंट के रूप में जूनियर जेसी वानीशा अग्रवाल का तथा सचिव के रूप में जूनियर जेसी सक्षम सिन्हा का चयन किया गया।

    अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने के उपरांत जेसी संतोष रानू कुमार ने अपनी टीम “Team Lakshya” के नाम एवं लोगो का औपचारिक विमोचन किया और कहा कि वे इस पद की जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा व समर्पण के साथ निभाएँगे। उन्होंने जेसीआई दुर्ग-भिलाई के सभी सदस्यों से वर्षभर सहयोग व मार्गदर्शन का अनुरोध किया।

    वर्तमान अध्यक्ष जेसी आलोक रचना अग्रवाल ने 2026 की टीम को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि “Team Lakshya” संस्था को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगी तथा जेसीआई दुर्ग-भिलाई की सशक्त परंपरा को और सुदृढ़ बनाएगी।

    कार्यक्रम में जेसीआई के पूर्व अध्यक्षों सहित अनेक वरिष्ठ सदस्य उपस्थित थे जिन्होंने नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं। अंत में सचिव जेसी अमूल रेशु जैन द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J