कवर्धा में मोन्था चक्रवात से अपनी बर्बाद फसल देख टूट गई हिम्मत गिर पड़ा किसान, मौसम विभाग ने कहा- अब मौसम रहेगा सामान्य..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बारिश से तबाह हुई मेहनत, खेत में ही गिर पड़ा किसान

कवर्धा से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है। शुक्रवार को हुई बारिश से खेतों में पहले से कटी हुई फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गईं। नुकसान का मंजर देखकर किसान खुद को संभाल नहीं सका और वहीं खेत में टूटकर गिर पड़ा। उसकी आंखों में वो दर्द था, जिसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

Kawardha Kisan Fasal Barbadi Image – Farmer cries in field as rainwater destroys harvested crop in Chhattisgarh

मोन्था से बरसी आफत, अब थमेगी बारिश
छत्तीसगढ़ के रायपुर, कवर्धा, बिलासपुर, रायगढ़ और सरगुजा समेत कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से चक्रवात मोन्था के असर से जोरदार बारिश हो रही थी।
हालांकि मौसम विभाग ने बताया है कि अब मोन्था कमजोर पड़ चुका है और प्रदेश में मौसम सामान्य होने लगेगा। आज के लिए किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

साल्हेवारा में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज
पिछले 24 घंटों में साल्हेवारा में सबसे ज्यादा 80 मिमी बारिश हुई। वहीं बिलासपुर में अधिकतम तापमान 30.6°C और पेंड्रा में न्यूनतम तापमान 19.6°C दर्ज किया गया।

बस्तर में भी किसानों की मेहनत पर पानी
मोन्था की बारिश से बस्तर संभाग के किसानों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। कहीं खड़ी फसलें झुक गईं तो कहीं कटे हुए धान के ढेर और बोरियां भीगकर सड़ने लगीं।
कोंडागांव जिले के ग्राम आदनार में बारिश के कारण ‘बड़को नाला पुलिया’ धंस गई। इससे लिंगोंपथ-मर्दापाल-भाटपाल-नारायणपुर मार्ग पर आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई। यह पुलिया प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत बनाई गई थी।

टूटा पुल, टला बड़ा हादसा
लगातार बारिश के दबाव से पुलिया का एक हिस्सा धंस गया और बाकी हिस्सा भी टूट गया। गनीमत रही कि उस वक्त कोई वाहन पुल पार नहीं कर रहा था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

अक्टूबर में औसत से 59% ज्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक छत्तीसगढ़ से मानसून 15 अक्टूबर तक लौट चुका था, लेकिन मोन्था के असर से अक्टूबर में औसत से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।
1 से 26 अक्टूबर तक प्रदेश में 89.4 मिमी पानी गिरा, जबकि इस अवधि की औसत वर्षा 56.2 मिमी है। यानी इस महीने अब तक 59 फीसदी अधिक बारिश हो चुकी है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J