CG में ममता को अंधविश्वास ने रौंदा: दांतों के साथ जन्मे 5 दिन के बेटे को मां ने अपशगुन समझकर कुएं में फेंक की हत्या, कातिल माँ गिरफ्तार..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छग ,कवर्धा जिले के रानीदेहरा गांव में अंधविश्वास ने पांच दिन के मासूम की जिंदगी छीन ली। गांव के कुएं में नवजात का शव तैरता देख सुबह-सुबह गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के बीच सनसनी फैलते ही सरपंच ने तुरंत पुलिस को खबर दी।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसी घटना गांव में पहले कभी नहीं हुई थी, जिससे पूरा इलाका सदमे में है।

कवर्धा रानीदेहरा गांव में अंधविश्वास के चलते 5 दिन के नवजात की हत्या का दर्दनाक मामला 

मामला बोड़ला थाना क्षेत्र का है। 22 नवंबर की सुबह गांव के कुएं में जब एक नवजात का शव दिखा, तो पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी। तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों के साथ-साथ ग्रामीणों से पूछताछ कर पुलिस ने हर एंगल से सुराग तलाशे।

जांच आगे बढ़ी तो शक बच्चे की मां पर गया। पूछताछ में प्रसूता ने चौंकाने वाला खुलासा किया—उसने ही अपने बच्चे को कुएं में फेंका था।

महिला ने बताया कि बच्चा जन्म के समय दो दांतों के साथ पैदा हुआ था। ग्रामीण मान्यताओं के मुताबिक इसे अपशगुन माना जाता है। इसी अंधविश्वास में अंधी होकर उसने अपने 5 दिन के मासूम बेटे की हत्या कर दी।

आरोपी मां गिरफ्तार

कबूलनामे के बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर हत्या की धारा में केस दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।ऐसी घटनाएँ बताती हैं कि अंधविश्वास आज भी कई जिंदगियाँ निगल रहा है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J