भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। रविवार को एक कुएं से दो मासूमों की लाश मिलने के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसर गया। जो बात धीरे-धीरे सामने आई, उसने हर किसी को हैरान कर दिया — 13 साल की एक लड़की ने ही अपने रिश्ते के भाई और बहन की हत्या कर दी थी।
खेलते-खेलते हुई दर्दनाक वारदात
झुरानदी गांव में रहने वाले गजानंद वर्मा के बच्चे — 4 साल का करण और 2 साल की राधिका — सुबह घर के पास खेल रहे थे। कुछ ही देर बाद दोनों अचानक गायब हो गए। परिवार ने खोजबीन शुरू की तो कुएं में करण का शव दिखाई दिया। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, मोटरपंप से पानी निकाला गया, तब जाकर कुएं के तल में राधिका की लाश भी मिली। यह दृश्य देखकर गांव में मातम छा गया।
पुलिस जांच में सामने आया कि यह कोई हादसा नहीं, बल्कि हत्या थी। 13 साल की नाबालिग लड़की ने ही अपने भाई-बहन को कुएं में धकेला था।
दरअसल, दोनों परिवारों में पहले से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इस बीच, 4 साल का करण नाबालिग को अक्सर “चोर-चोर” कहकर चिढ़ाता था। उसी अपमान और गुस्से में आकर लड़की ने बदले की भावना से दोनों मासूमों को मार डाला।
बहन को भी धक्का दे दिया
घटना के वक्त 13 साल की लड़की ने पहले करण को कुएं में धकेला। यह सब उसकी छोटी बहन राधिका ने देख लिया और वह जोर-जोर से रोने लगी। गुस्से में लड़की ने राधिका का मुंह रूमाल से बांधा और उसे भी कुएं में धकेल दिया।
गांव में सदमा और सन्नाटा
गांव के लोग अब तक इस घटना से उबर नहीं पा रहे हैं। किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि एक किशोरी इतनी भयावह वारदात को अंजाम दे सकती है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में ले लिया है और उसे किशोर न्यायालय में पेश करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




