छग :10 साल तक जंगल में छिपकर बाइक चोरी करता रहा युवक, 6 गर्लफ्रेंड और महंगे शौक ने खोला राज—कोरबा पुलिस ने गिरोह पकड़ा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : 10 साल से घर से गायब… जंगल में छिपकर चोरी करता था युवक, कोरबा पुलिस ने ऐसे पकड़ा

कोरबा जिले में बाइक चोरी के एक चौकाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने एक ऐसे शातिर चोर को गिरफ्तार किया है जो पूरे 10 साल से घर से लापता था और जंगल में रहकर चोरी की वारदातें अंजाम देता था। महंगे शौक और छह गर्लफ्रेंड बनाने की चाह में वह चोरी करता रहा। इलाके में लोग बताते हैं कि वह सालों से नजर नहीं आया था और परिवार को भी उसकी मौत की आशंका थी।

Korba Bike Theft Case – Jungle Mein Rehne Wala Chor Girftar | 14 Bikes Recovery

पुलिस ने इस गिरोह के मास्टरमाइंड जयसिंह पटेल (27) समेत दो सहयोगियों को पकड़ा है। इनके कब्जे से कुल 14 चोरी की बाइकें बरामद हुई हैं। कोरबा में पिछले कुछ महीनों से बढ़ रही बाइक चोरी की शिकायतों के बाद पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में थी।

खदान के पास जंगल में पेड़ों के बीच झोपड़ी बनाकर रहता था चोर

कुछ समय पहले खदान से एक रोलर चोरी होने की शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। इसी दौरान जानकारी मिली कि खदान के पास जंगल में पेड़ों के बीच एक शख्स झोपड़ी बनाकर रहता है। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने अपना नाम जयसिंह पटेल बताया। उसके पास न आधार कार्ड था, न कोई पहचान पत्र।

पूछताछ में जयसिंह ने खुलासा किया कि वह पिछले 10 साल से परिवार से दूर जंगल में रह रहा था। बाहर निकलते ही वह बाइक चोरी करता और फिर दोबारा जंगल में जाकर छिप जाता था।

तीन लोगों के साथ मिलकर बनाया बाइक चोरी गिरोह

कड़ी पूछताछ में जयसिंह ने बताया कि उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर बाइक चोरी का गैंग बनाया था। वे पहले इलाके की रेकी करते, फिर मौका मिलते ही बाइक गायब कर देते। चोरी की गई बाइकें सस्ते दामों में अलग-अलग लोगों को बेच दी जाती थीं।

उसने कुसमुंडा थाना क्षेत्र, दीपका और सर्वमंगला चौकी में कई चोरी की वारदातें कबूल कीं। जांच में यह भी सामने आया कि उसका परिवार उसे मृत समझ चुका था, क्योंकि वह कभी घर नहीं लौटा।

क्या बोले पुलिस अधिकारी?

थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मुताबिक, कार्रवाई में मास्टरमाइंड जयसिंह के अलावा उसके दो सहयोगियों और तीन खरीदारों—अनस खान, शिवचरण, रामप्रसाद, रोहिदास, लालजी यादव और इमरान अंसारी—को भी गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से कुल 14 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं।

पुलिस चोर के नेटवर्क की जांच में जुटी

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब पूरे गैंग के नेटवर्क की जांच कर रही है, ताकि यह पता चल सके कि वे किन और वारदातों में शामिल रहे हैं। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J