भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। शादीशुदा गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को पंचायत के बीच घेरकर उनके चेहरे पर कालिख पोती गई और जूतों की माला पहनाकर अपमानित किया गया। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
यह मामला जनकपुर थाना क्षेत्र का है, जहां गांव के बड़े-बुजुर्गों और पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह कार्रवाई हुई। बताया गया है कि महिला तीन बच्चों की मां है। उसने घटना के बाद अपने ससुराल पक्ष के 4 लोगों और अन्य पर FIR दर्ज कराई है।
महिला ने बताया कि उसके पति को लंबे समय से नाजायज़ रिश्ते का शक था। आए दिन झगड़े होते थे। 21 नवंबर को फिर विवाद हुआ और गुस्से में पति ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद महिला अपने प्रेमी ओमप्रकाश पनिका के घर रहने चली गई।
यहीं से मामला भड़क गया। महिला के चाचा ससुर राय सिंह, गुलाब सिंह, चाची सास उर्मिला और अनीता ने दोनों को पकड़कर गांव के बीच सार्वजनिक जगह पर ले आए। पंचायत में दोनों पर नाजायज संबंध का आरोप लगाया गया। ससुराल वालों ने ओमप्रकाश को चोर भी कहा और भीड़ के बीच दोनों के चेहरे पर कालिख पोत दी। फिर दोनों के गले में जूतों की माला डालकर अपमानित किया गया। गांव के लोगों के अनुसार, पब्लिक स्थल पर यह नजारा काफी देर तक देखने वालों का जमावड़ा बना रहा।
वीडियो वायरल होने के बाद महिला ने जनकपुर थाने में शिकायत की। इसके आधार पर पुलिस ने राय सिंह, गुलाब सिंह, उर्मिला और अनीता सिंह के खिलाफ BNS की धाराओं में अपराध दर्ज कर लिया है।
जनकपुर थाना प्रभारी ओमप्रकाश दुबे ने बताया कि महिला की शादी 8 साल पहले हुई थी और उसके तीन बच्चे हैं। वहीं ओमप्रकाश भी शादीशुदा है और उसका एक बच्चा है। पुलिस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




