कुम्हारी में कोयला से भरी ट्रक में भीषण आग: ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान, दमकल की टीम ने मशक्कत के बाद बुझाई लपटें..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दुर्ग जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। खारुन नदी पुल पर रायपुर की ओर जा रही कोयले से लदी ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक कुछ ही मिनटों में धू-धू कर जल उठा। हादसा इतना भयानक था कि लपटें दूर से नजर आ रही थीं।

ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

जानकारी के मुताबिक, ट्रक (CG-10-BH-9459) दुर्ग से रायपुर की ओर जा रहा था। जैसे ही वाहन खारुन नदी पुल के बीच पहुंचा, अचानक केबिन के नीचे से धुआं उठने लगा। ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत ट्रक रोककर नीचे कूद गया और बाल-बाल बच गया।

कुम्हारी में कोयला से भरी ट्रक में भीषण आग

धू-धू कर जल उठा ट्रक, लोगों में हड़कंप

कुछ ही सेकंड में आग ने विकराल रूप ले लिया और ट्रक का केबिन व ट्रॉला पूरी तरह आग की लपटों में घिर गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। आग की तेज लपटें देखकर मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

दमकल की टीम ने बुझाई आग

सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक ट्रक पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

संभावित कारण शॉर्ट सर्किट

पुलिस और फायर विभाग ने प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट या इंजन की तकनीकी खराबी को कारण माना है। जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम तत्काल मौके पर रवाना हुई और फायर कर्मियों ने साहस के साथ आग को फैलने से रोका।

सावधानी ही सुरक्षा है

स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली कि समय रहते ड्राइवर ने जान बचा ली। इस घटना ने फिर साबित किया कि सड़क पर सतर्कता और त्वरित निर्णय जीवन बचा सकते हैं। अगर आपके आसपास कोई वाहन आग पकड़ ले, तो तुरंत दूरी बनाएं और फायर ब्रिगेड को सूचना दें — क्योंकि एक छोटी सावधानी, बड़ी त्रासदी टाल सकती है।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J