5 साल लिव-इन, फिर युवती ने युवक पर लगाया झूठा आरोप! SC/ST एक्ट के दुरुपयोग पर सख्त कोर्ट ने युवती को सुनाई साढ़े 3 साल की सजा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कोर्ट ने SC/ST एक्ट और रेप के फर्जी आरोप लगाकर बदला लेने वाली युवती को साढ़े 3 साल की सजा सुनाई है। स्थानीय स्तर पर लोग कह रहे हैं—“ऐसे मामलों ने असली पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।”

राजधानी लखनऊ की इस विशेष अदालत में न्यायाधीश विवेक नंद शरण त्रिपाठी ने हाल के महीनों में ऐसे कई मामलों में कठोर सजा सुनाई है, जहां जांच में यह साबित हुआ कि फर्जी मुकदमे प्रतिशोध या निजी रंजिश के कारण दर्ज कराए गए थे।

Lucknow Court SC-ST Act Misuse Case: Rinki Ko Saade 3 Saal Ki Saza – Live-in Relationship Dispute

इसी कड़ी में रिंकी नाम की युवती को भी साढ़े 3 साल की सजा सुनाई गई है, जिसने अपने प्रेमी दीपक पर रेप और SC/ST एक्ट के तहत झूठा केस दर्ज कराया था। अदालत ने टिप्पणी की कि यह मामला साफ दिखाता है कि कानून का गलत इस्तेमाल कैसे किसी निर्दोष व्यक्ति को गंभीर अपराधों में फंसा सकता है।

अदालत के अनुसार, रिंकी पिछले 5 साल से दीपक के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी। फरवरी 2025 में दीपक ने दूसरी महिला से शादी कर ली, जिससे नाराज होकर रिंकी उसके घर जा पहुंची और शादी का दबाव बनाने लगी। प्रतिशोध में उसने दुष्कर्म और SC/ST एक्ट का फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया।

सबूतों की जांच के बाद अदालत ने पाया कि दीपक पर लगाए गए आरोप पूरी तरह मनगढ़ंत और सुनियोजित थे, जिनका मकसद केवल उसे फंसाना था। अदालत ने साफ कहा कि यदि ऐसे झूठे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो SC/ST एक्ट का दुरुपयोग लगातार बढ़ता रहेगा।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J