11 साल का आरव बना करोड़पति! मामा से जिद कर खरीदी थी आखिरी लॉटरी, लग गया 1 करोड़ का जैकपॉट..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : लुधियाना: किस्मत कब किस पर मेहरबान हो जाए, कोई नहीं जानता! पंजाब के लुधियाना में 11 साल का बच्चा अचानक करोड़पति बन गया। जैसे ही खबर फैली, परिवार में खुशी का ठिकाना नहीं रहा — ढोल-नगाड़ों से जश्न मनाया गया और मोहल्ले में मिठाइयां बंटी।

इस बच्चे का नाम आरव है, जो मूल रूप से होशियारपुर का रहने वाला है। फिलहाल वह अपने मामा करण के साथ लुधियाना के हैबोवाल इलाके में रहता है। शुक्रवार (31 अक्टूबर) की शाम आरव अपने मामा के साथ बाजार गया था। लॉटरी की दुकान पर भीड़ देखकर उसने भी मामा से टिकट लेने की जिद कर दी।

11 साल के आरव ने जीती 1 करोड़ की लॉटरी

शुरुआत में करण ने मना किया कि यह अच्छा खेल नहीं है, लेकिन आरव के बार-बार कहने पर उन्होंने आरव के नाम से आखिरी टिकट खरीद लिया। किस्मत का खेल देखिए — वही टिकट अब 1 करोड़ रुपये का निकला।

डॉ. अजीत जैन के मुताबिक, पंजाब में लॉटरी वैध है और इस बार दिवाली बंपर लॉटरी 2025 में ₹36 करोड़ 14 लाख 78 हजार की इनामी राशि वितरित की गई है।

कैसे खुली आरव की किस्मत:
करण, जो प्रॉपर्टी डीलर हैं, बताते हैं कि दिवाली से पहले “पंजाब स्टेट डियर दिवाली बंपर 2025” लॉटरी निकली थी। आरव ने जिद की — “मामू, लॉटरी डालनी है।” करण ने घंटाघर इलाके की गांधी ब्रदर्स दुकान से 5 टिकट खरीदे, जिनमें यह आखिरी टिकट था।

रात 8 बजे जब यूट्यूब पर ड्रा का नतीजा आया तो पता चला कि आरव के नाम से खरीदे गए टिकट पर 1 करोड़ रुपये का इनाम निकला है। खबर सुनते ही घर में खुशी की लहर दौड़ गई।

ढोल-नगाड़ों के बीच मनाया गया जश्न:
मामा करण बताते हैं कि जैसे ही लॉटरी जीतने की सूचना मिली, पूरे परिवार ने ढोल बजाकर खुशी मनाई। मोहल्ले के लोगों ने बधाई दी और मिठाइयां बांटी गईं।

लॉटरी की इनामी राशि का ब्यौरा:
इस साल कुल ₹36 करोड़ 14 लाख 78 हजार की राशि वितरित की गई। 18,84,939 टिकट बेचे गए थे। पहला इनाम ₹11 करोड़ का था, जो बठिंडा से बेचे गए टिकट नंबर A 438586 को मिला। हालांकि उस विजेता की पहचान अभी सामने नहीं आई है।

इनामी रकम का दावा कैसे करें:
इस बार 2 लाख से 9,99,999 नंबरों तक के टिकट A, B और C सीरीज में छपे थे। विजेताओं को अपने टिकट 30 दिनों के भीतर पंजाब स्टेट लॉटरी निदेशक कार्यालय, योजना भवन, चंडीगढ़ में जमा करने होंगे। यदि निर्धारित समय में दावा नहीं किया गया तो इनाम का अधिकार खत्म हो जाएगा। रकम जारी करते समय टैक्स (TDS) काट लिया जाएगा।

ऑनलाइन लॉटरी पर सख्त पाबंदी:
पंजाब में ऑनलाइन लॉटरी पर पूरी तरह से बैन है। विभाग न तो ऑनलाइन टिकट बेचता है और न ही किसी ऐप से लॉटरी चलाता है। हमेशा असली टिकट अधिकृत विक्रेताओं से ही खरीदें। किसी भी ऑनलाइन लिंक या फोटो टिकट को मान्यता नहीं दी जाती।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J