भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : सुबह का समय सबसे शुभ, जब मां सरस्वती रहती हैं जीभ पर
हिंदू धर्म में मां सरस्वती को ज्ञान, संगीत, साहित्य और सृजनशीलता की देवी माना गया है। विद्यार्थी, कलाकार, लेखक और गायक उनसे प्रेरणा प्राप्त करते हैं। आपने जरूर सुना होगा — “कभी-कभी हमारी जिव्हा पर मां सरस्वती विराजमान होती हैं।” लेकिन क्या आप जानते हैं, यह कब होता है और क्यों कहा जाता है?
कब रहती हैं मां सरस्वती जीभ पर
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ब्रह्म मुहूर्त वह समय होता है जब मां सरस्वती जीभ पर विराजती हैं। हिंदू पंचांग के मुताबिक, ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह 4 बजे से 5:30 बजे तक का होता है। इसे दिन का सबसे शुभ समय माना गया है। इस दौरान बोले गए शब्द बेहद प्रभावशाली होते हैं और माना जाता है कि इस वक्त कही गई बातें सच होने की संभावना अधिक रहती है।
इन गलतियों से बचें इस समय
ब्रह्म मुहूर्त के दौरान किसी भी तरह की अशुभ या नकारात्मक बातें नहीं बोलनी चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि मां सरस्वती की उपस्थिति में बोले गए शब्द साकार हो जाते हैं, इसलिए इस समय सिर्फ शुभ और सकारात्मक बातें ही करनी चाहिए। मन में भी नकारात्मक विचार नहीं लाना चाहिए।
ब्रह्म मुहूर्त में करने योग्य कार्य
इस समय उठना और दिन की शुरुआत करना बेहद शुभ माना गया है।
उठने के बाद स्नान, ध्यान और प्रार्थना करने से मन और शरीर दोनों को शांति मिलती है।
सुबह उठकर अपनी हथेलियों को देख यह मंत्र जप करें —
“कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा, प्रभाते करदर्शनम्।”
ऐसा करने से व्यक्ति पर मां सरस्वती के साथ देवी लक्ष्मी और भगवान ब्रह्मा की कृपा बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




