भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : दिल्ली के लाल किले के पास हुए बम धमाके के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। इसी बीच बुधवार को महानगरी एक्सप्रेस से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ट्रेन के जनरल कोच के बाथरूम में किसी ने दीवार पर लिखा – “ISI” और “पाकिस्तान जिंदाबाद”।
यह ट्रेन मुंबई और चेन्नई के बीच चलती है। बुधवार सुबह जब यह संदेश मिला, तो यात्रियों और रेलवे स्टाफ में हड़कंप मच गया। बाथरूम में लिखे इन शब्दों से यह आशंका जताई गई कि ट्रेन में बम हो सकता है। जैसे ही सूचना सुरक्षा एजेंसियों तक पहुंची, तुरंत हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया और जांच शुरू कर दी गई।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यह संदेश सबसे पहले दादर स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों को दिखा। कर्मचारियों ने तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी, जिसके बाद पूरे रूट पर स्थित सभी रेलवे स्टेशनों को हाई अलर्ट पर रखा गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता (BDS) को मौके पर बुलाया गया। सुबह करीब 8:30 बजे, जब ट्रेन भुसावल स्टेशन पहुंची, तो रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे पुलिस (GRP) ने मिलकर पूरे ट्रेन की संयुक्त तलाशी शुरू की।
सुरक्षा टीमों ने ट्रेन के हर कोने, सीटों, लगेज रैक और शौचालय तक की गहन जांच की। यात्रियों के सामान की भी पूरी तरह तलाशी ली गई। लगभग एक घंटे चली इस तलाशी के बाद किसी भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद सुबह 9 बजे ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया।
रेलवे सुरक्षा बल के निरीक्षक पी.आर. मीणा ने बताया कि – “ट्रेन के सभी डिब्बों की जांच बम निरोधक दस्ते ने की है, यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की गई है। यह शरारत हो सकती है, लेकिन जांच जारी है।”
इस घटना के बाद महाराष्ट्र के रेलवे स्टेशनों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। स्थानीय लोग भी घटना से चिंतित हैं और सुरक्षा एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे