कढ़ी में तेजाब! एक चूक ने पूरे परिवार को मौत के मुंह में धकेला! खाने में पानी समझकर तेजाब डाल दिया, 6 की हालत गंभीर..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : बंगाल,पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल इलाके में रविवार को एक ऐसा हादसा हुआ, जिसने पूरे गांव को दहला दिया। खाना बनाते समय पानी की जगह गलती से तेजाब मिल जाने से एक ही परिवार के छह लोग गंभीर हालत में पहुंच गए।

Medinipur Acid Incident – खाना बनाते समय तेजाब गिरने से 6 लोग गंभीर

घटना घाटल के मनोहरपुर ग्राम पंचायत के रत्नेश्वरबाटी गांव की है। बताया गया कि खाना बनाते समय तेजाब को पानी समझकर उसे चावल और कढ़ी में डाल दिया गया। तेजाब घर में इसलिए मौजूद था क्योंकि संतू सन्यासी तांबे और चांदी का काम करता है और तेजाब वहां हमेशा रखा रहता है।

तेजाब मिला खाना खाने के कुछ देर बाद ही सभी को तेज पेट दर्द और उल्टी शुरू हो गई। बच्चों तक की हालत बिगड़ने लगी, जिससे परिजन घबरा गए। तुरंत उन्हें घाटल सब-डिविजनल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन स्थिति और गंभीर होने पर सभी को कोलकाता के एसएसकेएम अस्पताल रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही घाटल पंचायत समिति के स्वास्थ्य अधिकारी पंचानन मंडल मौके पर पहुंचे। स्थानीय पुलिस और प्रशासन भी घटना स्थल पर पहुंचा और यह जांच शुरू की कि आखिर यह कैसे हुआ। शुरुआती जांच में यही सामने आया कि पानी की जगह गलती से तेजाब इस्तेमाल हो गया था।

हालांकि पुलिस इस आशंका की भी जांच कर रही है कि कहीं यह किसी साजिश के तहत जानबूझकर तो नहीं किया गया। फिलहाल मामले की जांच जारी है और परिवार के सभी लोग अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J