अब ट्रेन में भी प्री-वेडिंग शूट! नमो भारत ट्रेन का पूरा कोच घंटे के हिसाब से करा सकते है बुक, NCRTC ने शुरू की नई सुविधा..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : अब प्री-वेडिंग शूट सिर्फ महलों, रिसॉर्ट्स या पहाड़ों में नहीं—ट्रेन में भी होगा! NCRTC ने दिल्ली–मेरठ कॉरिडोर की नमो भारत ट्रेनों और स्टेशनों को बर्थडे पार्टी, प्री-वेडिंग फोटोशूट और छोटे समारोहों के लिए बुक करने की अनोखी सुविधा दे दी है। इस फैसले के बाद लोगों में खास उत्साह देखा जा रहा है।

Namo Bharat Train Pre-Wedding Shoot – Train Coach Booking for Events

अब ट्रेन कोच भी कर सकेंगे बुक

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) के मुताबिक अब आम लोग भी नमो भारत ट्रेन के कोच बुक कर सकते हैं।
जन्मदिन, फोटोशूट या छोटा प्रोग्राम—सब कुछ ट्रेन के अंदर किया जा सकेगा। शादी से पहले का शूट भी अब खूबसूरत आधुनिक ट्रेन में संभव होगा।

चलती या रुकी हुई ट्रेन — दोनों विकल्प उपलब्ध

नई नीति के अनुसार व्यक्ति, इवेंट आयोजक, मीडिया या फोटोग्राफी कंपनियां चलती या खड़ी हुई दोनों तरह की ट्रेनों के कोच बुक कर सकती हैं।
दुहाई डिपो में एक मॉक-अप कोच भी रखा गया है, जिसे खास तौर पर शूटिंग के लिए किराए पर लिया जा सकता है।

कीमत और सुविधाएं – ₹5000 प्रति घंटा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नमो भारत ट्रेन को इवेंट या शूट के लिए 5000 रुपये प्रति घंटे में बुक किया जा सकता है। इसके अलावा 30-30 मिनट का समय सजावट लगाने और हटाने के लिए अलग से मिलेगा।

NCRTC का कहना है कि आधुनिक डिजाइन वाली यह ट्रेन फोटोशूट और छोटे आयोजनों के लिए बेहतरीन लुक देती है।
लोग अपनी पसंद के हिसाब से साधारण सजावट भी कर सकेंगे।

समय तय – सुबह 6 बजे से रात 11 बजे तक

बुकिंग सिर्फ सुबह 6 बजे से रात 11 बजे के बीच ही होगी ताकि नियमित यात्रियों को कोई दिक्कत न आए।
सुरक्षा और नियमों के पालन के लिए पूरा आयोजन NCRTC की टीम और सुरक्षा कर्मियों की निगरानी में रहेगा।

किन स्टेशनों पर उपलब्ध होगी सुविधा

यह सुविधा मुख्य रूप से आनंद विहार, गाजियाबाद और मेरठ दक्षिण जैसे बड़े स्टेशनों पर उपलब्ध होगी।

NCRTC ने फिल्म शूटिंग, डॉक्यूमेंट्री, विज्ञापन और अन्य वीडियो प्रोजेक्ट्स के लिए भी नई किराया नीति बनाई है, ताकि लोग कम समय के लिए भी इन जगहों को उचित दर पर बुक कर सकें।

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J