भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : श्रीनगर में रात का सन्नाटा चीरता बड़ा धमाका—नौगाम पुलिस स्टेशन में जांच के दौरान विस्फोट, 9 की मौत से हड़कंप
जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में शुक्रवार रात करीब 11:22 बजे नौगाम पुलिस स्टेशन अचानक जोरदार धमाके से दहक उठा। कुछ ही सेकेंड में पुलिस लाइन से लेकर आसपास की कॉलोनियों तक दहशत फैल गई।
इस हादसे में एक तहसीलदार समेत 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 29 लोग घायल हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि धमाके की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
अधिकारियों के मुताबिक, ब्लास्ट उस समय हुआ जब पुलिस व्हाइट कॉलर आतंकी मॉड्यूल मामले में जब्त विस्फोटक का सैंपल ले रही थी।धमाका इतना भीषण था कि शवों के टुकड़े 200 मीटर दूर तक जाकर गिरे। कई घायल पुलिसकर्मी 92 आर्मी बेस और SKIMS सौरा हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, रात के इस सन्नाटे में इतनी बड़ी आवाज पहले कभी नहीं सुनी गई। मौके पर भारी सुरक्षा तैनात की गई है।
क्या पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक था? जांच में उलझा बड़ा सवाल
अभी यह साफ नहीं है कि पुलिस स्टेशन में पूरा 360 किलो विस्फोटक रखा गया था या सिर्फ उसका कुछ हिस्सा।जांच टीम इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि सैंपलिंग के दौरान यह विस्फोट कैसे हुआ।
हरियाणा लिंक—फरीदाबाद में गिरफ्तार डॉक्टर के घर से बरामद हुआ था विस्फोटक
धमाका जिस विस्फोटक से हुआ, वह हरियाणा के फरीदाबाद से पकड़े गए डॉ. मुजम्मिल गनई के किराए के घर से बरामद किया गया था।गनई को दिल्ली ब्लास्ट केस में पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। इसी मामले की जांच के दौरान यह सामग्री श्रीनगर पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




