भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : शाहरुख खान बोल दें तो मेरे पति को छोड़ देंगे’ – सूडान में फंसे ओडिशा के आदर्श की दर्द भरी दास्तान
ओडिशा के आदर्श बेहरा पिछले 10 दिनों से सूडान की जेल में कैद हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें अपहरणकर्ता उनसे शाहरुख खान के बारे में पूछते दिख रहे हैं। परिवार को विश्वास है कि अगर शाहरुख खान एक बार अपील कर दें, तो शायद अपहरणकर्ता आदर्श को छोड़ दें।
सूडान में जारी गृहयुद्ध के बीच आदर्श को RSF (रैपिड सपोर्ट फोर्स) ने 26 अक्टूबर को अल-फशर शहर से बंधक बना लिया। वे वहां एक प्लास्टिक फैक्ट्री में मशीन ऑपरेटर के तौर पर काम कर रहे थे। परिवार ने उनकी रिहाई के लिए रेड क्रॉस और सरकार से मदद मांगी है।
‘कर्ज में डूबा था बेटा, इसलिए विदेश गया’
आदर्श ओडिशा के जगतसिंहपुर जिले के कोटकणा गांव के रहने वाले हैं। पिता खेत्रबासी बेहरा चूड़ा बेचकर और मजदूरी करके घर चलाते हैं। मां आरती बताती हैं कि गरीबी के कारण आदर्श ने 10वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और काम की तलाश में मुंबई, आंध्र और गुजरात गया।
गुजरात की एक प्लास्टिक फैक्ट्री में 15-16 हजार की सैलरी से गुज़ारा मुश्किल था। इसी बीच सूडान की कंपनी ने 50-60 हजार रुपये की नौकरी ऑफर की। आदर्श ने बच्चों के भविष्य के लिए यह मौका चुना और 2022 में सूडान चला गया।
‘वीडियो देखकर बेहोश हो गई थी पत्नी’
पत्नी सुष्मिता बताती हैं, “आदर्श का वीडियो देखकर मैं टूट गई। चारों तरफ बंदूकधारी लोग थे और वो हाथ जोड़कर रिहाई की भीख मांग रहा था।” सुष्मिता इस वक्त इलाज के लिए बालासोर अस्पताल में भर्ती हैं।
उनका कहना है कि आदर्श ने आखिरी बार वीडियो कॉल करने से मना कर दिया था क्योंकि हालात खतरनाक थे। अब उनसे बात हुए 12 दिन बीत चुके हैं।
‘रेड क्रॉस ही आखिरी उम्मीद है’
सुष्मिता कहती हैं, “आदर्श बार-बार कहते हैं कि रेड क्रॉस ही उन्हें बचा सकता है। अपहरणकर्ताओं ने भी कुछ दिन की मोहलत दी है। अब सारी उम्मीद रेड क्रॉस और सरकार पर टिकी है।”
आदर्श के साले दीपक बताते हैं कि अपहरणकर्ताओं ने पैसों की मांग की है। कंपनी के मालिक ने वादा किया है कि वो रकम देकर आदर्श को छुड़ाने की कोशिश करेंगे।
शाहरुख खान से एक अपील कर दें’
-
परिवार ने शाहरुख खान को टैग करते हुए ट्वीट किए हैं। उनका कहना है कि अपहरणकर्ता शायद शाहरुख के फैन हैं, और अगर सुपरस्टार अपील कर दें तो आदर्श की रिहाई हो सकती है।
परिवार ने शाहरुख खान को टैग करते हुए ट्वीट किए हैं। उनका कहना है कि अपहरणकर्ता शायद शाहरुख के फैन हैं, और अगर सुपरस्टार अपील कर दें तो आदर्श की रिहाई हो सकती है।
‘सरकार और गांव की उम्मीदें आदर्श पर टिकी हैं’
आदर्श के पिता कहते हैं कि बेटे के अपहरण की खबर ने सबकी उम्मीदें तोड़ दीं। घर में खाने तक के लाले हैं। मुख्यमंत्री से लेकर SP-कलेक्टर तक गुहार लगाई गई है, पर अब तक कोई मदद नहीं मिली।
आदर्श के दोस्त गौरांग बताते हैं, “वो मेहनती था, गांव का घर बनवाने और लोन चुकाने के लिए विदेश गया था। उसकी रिहाई से पूरे गांव में खुशहाली लौट आएगी।”
आदर्श के पिता कहते हैं कि बेटे के अपहरण की खबर ने सबकी उम्मीदें तोड़ दीं। घर में खाने तक के लाले हैं। मुख्यमंत्री से लेकर SP-कलेक्टर तक गुहार लगाई गई है, पर अब तक कोई मदद नहीं मिली।
आदर्श के दोस्त गौरांग बताते हैं, “वो मेहनती था, गांव का घर बनवाने और लोन चुकाने के लिए विदेश गया था। उसकी रिहाई से पूरे गांव में खुशहाली लौट आएगी।”
विधायक ने केंद्र सरकार से दखल की मांग की’
तिरतोल के विधायक रमाकांत भोई ने आदर्श के परिवार से मुलाकात कर केंद्र सरकार से दखल देने की मांग की है। उन्होंने कहा, “ये सिर्फ तिरतोल नहीं, पूरे ओडिशा का मामला है। सरकार को तुरंत कदम उठाने चाहिए।”
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




