भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किस्त आज जारी हो रही है, जिसका इंतज़ार किसानों को कई दिनों से था। गांवों में सुबह से ही किस्त आने की उम्मीद को लेकर गहमागहमी दिख रही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज देशभर के किसानों को ऑनलाइन राशि जारी करेंगे। इसी के साथ छत्तीसगढ़ के 24 लाख 17 हजार 640 किसानों के बैंक खातों में 494 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर होगी। यह रकम सीधे किसानों की खेती-किसानी को सहारा देगी।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन आज धमतरी में रखा गया है। यहां आयोजित होने वाले समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। कार्यक्रम डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय स्कूल परिसर में दोपहर 12.30 बजे से शुरू होगा। स्थानीय किसानों में भी इसे लेकर खासा उत्साह है।
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना-4 के तहत 100 से अधिक जनसंख्या वाले 780 बसाहटों को जोड़ने के लिए 2,242 करोड़ रुपए से बनने वाली 774 नई सड़कों का शिलान्यास करेंगे। यह सड़कें कुल 2442 किमी लंबाई की होंगी।
इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत 17,357 स्वसहायता समूहों को चक्रीय निधि, सामुदायिक निवेश निधि और बैंक क्रेडिट लिंकेज के 286 करोड़ रुपए भी वितरित किए जाएंगे।
केंद्रीय मंत्री चौहान वॉटरशेड कार्यक्रम के तहत प्रदेश स्तरीय महोत्सव की शुरुआत भी करेंगे। साथ ही विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन और अलग-अलग क्षेत्रों में बेहतरीन काम करने वाले हितग्राहियों का सम्मान भी होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..
यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.
यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह
यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..
यह भी पढ़े -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..
भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे




