PM Modi का छत्तीसगढ़ में दूसरा दौरा: रायपुर में DGP-IG कॉन्फ्रेंस, शाह रात में पहुंचे; नवा रायपुर सील, भारी वाहन बंद..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ : रायपुर इस वक्त पूरी तरह हाई-अलर्ट मोड में है। नवा रायपुर का इलाका तीन दिनों के लिए मानो सुरक्षा के घेरों में सिमट गया है। वजह है—DGP-IG कॉन्फ्रेंस, जिसमें देश के बड़े-बड़े अफसर और VVIP शामिल हो रहे हैं। यहां की हवा तक में सतर्कता महसूस हो रही है।

DGP-IG Conference Raipur

नवा रायपुर स्थित IIM परिसर में आयोजित होने वाली इस कॉन्फ्रेंस में शामिल होने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार देर रात विशेष विमान से रायपुर पहुंचे। एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने उनका स्वागत किया। यह सम्मेलन 28 से 30 नवंबर तक चलेगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद रहेंगे। देशभर से करीब 600 अधिकारी और VIP यहां पहुंच रहे हैं।

प्रोटोकॉल में बदलाव के चलते शाह शुक्रवार सुबह आने की बजाय पिछली रात ही रायपुर पहुंच गए। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी आज (28 नवंबर) की रात रायपुर पहुंचेंगे। PM को स्पीकर हाउस M-1 और गृहमंत्री अमित शाह को वित्त मंत्री आवास M-11 में ठहराया जाएगा।

NSA अजीत डोभाल शुक्रवार सुबह रायपुर आएंगे। इस बार कॉन्फ्रेंस की खासियत यह है कि पहली बार SP रैंक के अधिकारियों को भी शामिल किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी होने के कारण माना एयरपोर्ट का अराइवल गेट तीन दिनों के लिए आम यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है। फिलहाल यात्री गेट-2 से मूवमेंट कर सकेंगे। उधर, सम्मेलन के दौरान नवा रायपुर में भारी वाहनों की एंट्री भी पूरी तरह बंद रहेगी।

अधिकारियों का रायपुर पहुंचना लगातार जारी है। उनके लिए 400 से ज्यादा निजी गाड़ियां बुक की गई हैं। जरूरत पड़ने पर महाराष्ट्र पासिंग टैक्सियां भी मंगाई गई हैं। दो दिनों से लगातार प्रोटोकॉल की रिहर्सल चल रही थी, जिसे गुरुवार को पूरा किया गया।

नवा रायपुर में भारी वाहन एंट्री बैन

कॉन्फ्रेंस के दौरान किसी भी तरह की बाधा न आए, इसलिए नवा रायपुर क्षेत्र में मध्यम और भारी वाहनों की एंट्री रोक दी गई है। माना एयरपोर्ट से स्पीकर हाउस और IIM तक जाने वाले सभी मुख्य मार्गों पर यह प्रतिबंध लागू रहेगा। लोकल ड्राइवर भी इस रूट पर काफी सतर्कता से चल रहे हैं।

6 लेवल के पास और थ्री-लेयर सिक्योरिटी

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने कॉन्फ्रेंस के लिए 6 लेवल के पास जारी किए हैं, जबकि स्थानीय प्रशासन ने 4 तरह के पास बनाए हैं। एसआई लेवल तक के करीब 300 पुलिसकर्मी इस कार्यक्रम में अटैच किए गए हैं, जिनमें 250 ट्रेनी SI शामिल हैं। ये सभी तीन दिनों तक अधिकारियों के साथ ही तैनात रहेंगे।

इसके अलावा 1000 से ज्यादा अन्य स्टाफ भी लगाया जा रहा है, जिसमें कैटरिंग, इलेक्ट्रिकल और प्लंबिंग जैसी सेवाओं के प्रोफेशनल शामिल हैं। पूरा नवा रायपुर सील रहेगा और हर व्यक्ति को थ्री-लेयर सिक्योरिटी से गुजरकर ही प्रवेश मिलेगा। स्थानीय लोगों का कहना है—“नवा रायपुर में इतनी सुरक्षा पहले कभी नहीं देखी।”

यह भी पढ़े -बुढ़ापे तक याददाश्त चाहिए मजबूत तो आज ही शुरू करें वेट ट्रेनिंग! घटेगा डिमेंशिया का खतरा: साइंस स्टडी का बड़ा खुलासा, दिमाग और शरीर दोनों होंगे मजबूत..

यह भी पढ़े -भारतमाला घोटाले में बड़ा खुलासा: EOW ने 7600 पन्नों का चालान पेश किया, करोड़ों का मुआवजा डकारने का आरोप.

यह भी पढ़े - लॉज के कमरे में जिंदा जले प्रेमी-प्रेमिका, संदिग्ध हालात में दर्दनाक मौत! हादसा या साजिश? फॉरेंसिक रिपोर्ट खोलेगी राज.

यह भी पढ़े - चाय के बाद पानी पीने से पाचन, दांत और एसिडिटी पर असर पड़ता है या नहीं? जानें हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह

यह भी पढ़े -गले में कोबरा डालकर बना रहा था रील युवक , सांप के डसते ही हुई मौत..

यह भी पढ़े  -छत्तीसगढ़ की बेटियों को तोहफा: कॉलेज पढ़ाई के लिए हर साल 30 हजार देगी सरकार, जल्द शुरू होगा पंजीयन..


भिलाई की पत्रिका न्यूज़ के whatsup ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक कर ज्वाइन करे 

https://chat.whatsapp.com/IpwXxsrsm4JK3nX8WVmi1J